फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in interest rate of Sukanya Samriddhi Yojana.

सुकन्या समृद्धि योजना में अब और ज्यादा मिलेगा ब्याज

Sat, 04 Jul 2015 10:58 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
hike in interest rate of  Sukanya Samriddhi Yojana.

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब लाडलियों को 0.1 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। पहले इस योजना के तहत खाता खोलने पर ब्याज दर प्रतिवर्ष 9.1 फीसदी थी। अब यह 9.2 फीसदी प्रतिवर्ष मिलेगी। सुकन्या समृद्धि योजना के प्रति बढ़ते लोगों के आकर्षण के चलते इसमें संशोधन किया गया है। ब्याज दर में बढ़ोतरी के अलावा परिपक्व व जमा राशि दोनों को आयकर मुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु तक कभी भी किसी भी डाकघर और बैंक में यह खाता खोला जा सकता है। मुख्य डाकघर शिमला में योजना के तहत खाता खोलने आ रहे लोगों को यह नई जानकारी दी गई है। प्रवर डाकपाल मुख्य डाकघर शिमला पीसी गौतम ने ब्याज दर 0.1 फीसदी बढ़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार ब्याज दर बढ़ी है।

विज्ञापन

दो लाख खाते खोलेगा डाक विभाग

hike in interest rate of  Sukanya Samriddhi Yojana.

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत हिमाचल में डाक विभाग ने दो लाख खाते खोलने का लक्ष्य रखा है। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल मेजर जनरल एके शौरी का कहना है कि जनगणना के हिसाब से प्रदेश में दस साल तक की आयु की करीब छह लाख लड़कियां हैं। डाक विभाग ने दो लाख खाते खोलने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं जल्द ही इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना खाते में एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 1 हजार और अधिक से अधिक डेढ़ लाख रुपये या इसके बीच की कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं। यह पैसा अकाउंट खुलने के 14 साल तक ही जमा करवाना पड़ेगा। लेकिन खाता बेटी के 21 साल की होने पर ही मेच्योर होगा। बेटी के 18 साल के होने पर आधा पैसा निकलवा सकते हैं। 21 साल के बाद खाता बंद हो जाएगा और पैसा गार्जियन को मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed