फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Highlights of BJP manifesto for Shimla Municipal Corporation elections 2017

MC SHIMLA ELECTION: भाजपा जीती तो क्या-क्या मिलेगा आपको, पढ़ लीजिए यहां

Mon, 12 Jun 2017 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Jun 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Highlights of BJP manifesto for Shimla Municipal Corporation elections 2017

भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर दीपकमल कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया। पानी , पार्किंग , सफाई और रोजगार के मुख्य मुद्दों को लेकर भाजपा नगर निगम चुनाव में जनता से वोट मांगने जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय ने पार्टी का ’’संकल्प प्रपत्र’’ जारी करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  सतपाल सिंह सत्ती, विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुरेश भारद्वाज, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल व्यवस्था
कोलडैम से उठाया जाएगा पानी

मुख्य पाइप लाइनों की लीकेज को ठीक कर जलापूर्ति तय की जाएगी। पानी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।  शिमला में लगभग 34 पारंपरिक जल स्त्रोत (बावड़ियां) हैं। इनकी साफ  सफाई कर उस पानी को जल वितरण पाइपों से जोड़ कर जलापूर्ति की स्थिति को सुधारा जाएगा। 

भाजपा वर्तमान में पानी के भारी - भरकम बिलों और उस पर लगने वाले सीवरेज सैस को कम कर शहरवासियों को राहत देगी। पानी की दीर्घकालिक हल के लिए कोलडैम से पानी उठाया जाएगा। इस बारे में फंड  उपलब्ध करने के लिए वर्ल्ड बैंक, एडीबी को डीपीआर भेजी जाएगी।

पार्किंग
10 हजार गाड़ियों के लिए पार्किंग का वायदा

पार्किंग  की समस्या शहर में गंभीर  है। नगर निगम बनने के बाद प्रत्येक वार्ड में स्थलों का चयन कर शिमला के लिए कम से कम 10 हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था करेंगे। यह निर्माण स्थानीय समितियों से बातचीत कर उनके सुझावों के अनुसार किया जाएगा।

सड़क परिवहन
फ्लाई ओवर्स और एस्केलेटर्स लगाने का वायदा 
शिमला शहर की सड़कों पर गाड़ियों की बढ़ती भीड़ से निजात

ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो गई है। भीड़ और तंग सड़कों पर फ्लाई ओवर्स/ओवर ब्रिजिज/एस्केलेटर्स का निर्माण कर यातायात में सुधार लाया जाएगा। पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए सड़कों के किनारे आकर्षक रास्तों का निर्माण करना प्राथमिकता रहेगी, ताकि स्थानीय लोगों के साथ- साथ सैलानी भी इसका उपयोग कर सकें। प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर एंबुलेंस रोड़ बनाए जाएंगे। नगर निगम के वार्डों में यथासंभव टैक्सी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य
हर घर को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने का वायदा 

शिमला की सीवरेज प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से सुधारा जाएगा। कूड़ा एकत्र करना और उसका सही निस्तारण करना प्राथमिकता रहेगी। शिमला को कूड़ा मुक्त किया जा सके। इसके लिए शहर के मुख्य स्थानों पर छोटे कूड़ा दान रखे जाएंगे। नगर निगम के सभी

वार्डों में स्थान चिन्हित कर जन सुविधा के लिए शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। स्वच्छता की दृष्टि से आधुनिक बायो डस्टबिन शहर में उपलब्ध करवा जाएंगे। शहर के प्रत्येक भवन को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ा जाएगा तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्रणाली का संवर्धन करने की व्यवस्था की जाएगी।

युवा निर्माण
हर वार्ड में जिम खोलने का वायदा

युवा शक्ति के निर्माण की दिशा में भाजपा की स्पष्ट सोच है कि वर्तमान में बढ़ रही नशे की प्रवृति, चोरी एवं मारपीट जैसे अपराधों से युवाओं को दूर रखने के लिए कुछ सार्थक एवं उपयोगी कदम उठाने होंगे। 

जिससे युवा का भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण दोनों को सुनिश्चित किया जा सके। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में जिम और रिफ्रे शमेंट सेंटर खोले जाएंगे और जिम की देखरेख का जिम्मा भी उसे चलाने वाले व्यक्ति को ही दिया जाएगा।

रोजगार
वार्डों में व्यवसायिक केंद्र

युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में भाजपा वायदा करती है कि स्वयं रोजगार के लिए सभी वार्डों में व्यवसायिक केंद्र का निर्माण, स्थानीय उत्पादों, हैंडलूम्स आदि को प्राथमिकता, सैरगाहों के लिए फू ड सेंटर्स, कॉल सेंटर्स खोलने की दिशा में पहल और होम स्टे योजना के तहत कार्य किया जाएगा।

गरीबी उन्मूलन
गरीब परिवारों नए मकान देने का वायदा 

सस्ते एवं खुले वातावरण वाले घरों का निर्माण नए लेबर होस्टल का निर्माण एवं पुरानों का रख रखाव, तहबाजारियों के लिए चिन्ह्ति स्थान पर वार्डों में बूथों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा और उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में रह रहे गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में नए मकान बनाए जाएंगे।  


सुशासन
लावारिस पशुओं से निजात दिलाने का वायदा 

जल वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रख हर घर तक पानी उपलब्धता सुनिश्चित करना, वातावरण की स्वच्छता के लिए फुटपाथ के किनारे पौधरोपण, निगम की कार्यप्रणाली को ऑनलाइन किया जाएगा। जन सहयोग के माध्यम लावारिस पशुओं, बंदरों, लंगूरों और कुत्तों से जनता को निजात दिलाने का प्रबंध किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए पार्कों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed