फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High voltage lit LED TV, induction and bulb

कनलोग में हाई वोल्टटेज ने जलाए एलईडी टीवी और बल्ब

Sun, 05 Sep 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
High voltage lit LED TV, induction and bulb
शिमला। नगर निगम के कनलोग वार्ड में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार को भी रात सात बजे वार्ड में बत्ती गुल हो गई। करीब आधा घंटे बाद सप्लाई बहाल तो कर दी गई लेकिन लाइन में फाल्ट के कारण लोगों के टीवी, एलईडी, बल्ब, इंडक्शन और अन्य बिजली के उपकरण जल गए। इसके बाद वार्ड की एक लाइन में रात भर बत्ती गुल रही और लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। इस लाइन में बिजली की आपूर्ति रविवार शाम करीब चार बजे बहाल हो सकी। बिजली के उपकरण जलने से लोगों को भारी नुकसान हुआ है। उधर, पिछले दिनों डंगा गिरने और पोल ध्वस्त होने से बाधित हुई कुछ घरों की बिजली सप्लाई चौथे दिन बहाल हुई।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से वार्ड में बिजली आपूर्ति की समस्या चल रही है। समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड के लिए तीन से चार लाइनों से बिजली की आपूर्ति होती है। कभी एक तो कभी दूसरी लाइन में आए दिन फाल्ट आ जाता है। स्कूलों में इन दिनों ऑनलाइन परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से बच्चों की परीक्षाएं और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शनिवार रात को अचानक हाई वोल्टेज के साथ बिजली आई, जिससे लोगों के बिजली उपकरण जल गए। इससे पहले वीरवार को भी एक लाइन ठप हो गई थी और कई लोगों को रात अंधेरे में काटनी पड़ी। वार्ड के लोगों ने बिजली बोर्ड से अपील की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए और जिनके बिजली के उपकरण जले हैं, उन्हें कुछ राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन तनुज गुप्ता ने बताया कि बोर्ड के पास अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed