फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high speed internet and high tech DTH facility in himachal soon

गांवों में बढ़ेगी इंटरनेट स्पीड, हाईटेक होगी डीटीएच सेवा

Sun, 11 Aug 2019 12:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Aug 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
high speed internet and high tech DTH facility in himachal soon
सांकेतिक तस्वीर

देवभूमि के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जल्द ही हाई इंटरनेट स्पीड और हाईटेक डीटीएच सुविधा मिलेगी। सूबे में दूरसंचार सेवाओं को और बेहतर करने के लिए मोबाइल कंपनियां फाइबर टू होम योजना के तहत बिजली की एचटी लाइनों के टावरों का इस्तेमाल करेंगी। इस नई व्यवस्था से जहां सड़कों को खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वहीं बिजली बोर्ड की आमदनी भी बढ़ेगी।

विज्ञापन


बिजली बोर्ड को प्रति टावर इसके लिए फीस मिलेगी। दो कंपनियों ने इस टेंडर के लिए बिजली बोर्ड के पास आवेदन किया है। 15 अगस्त के बाद टेंडर खोले जाएंगे। बोर्ड को अधिक किराया देने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा। बिजली बोर्ड द्वारा आमंत्रित किए गए टेंडर के तहत मोबाइल कंपनियों को ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) को बिजली टावर से जोड़ने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के प्रदेश भर में लगे बिजली के एचटी लाइन टावरों के माध्यम से कंपनियां ऑप्टिकल फाइबर केबल को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचा सकेंगी। इसकी एवज में बिजली बोर्ड प्रति टावर किराया वसूल करेगा। मोबाइल फोन कंपनियों की सूबे के दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी ज्यादा मजबूत नहीं है। बिजली बोर्ड के एचटी टावर पूरे राज्य में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कंपनियों को प्रदेश के हर क्षेत्र में पहुंचना आसान रहेगा। ओएफसी बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई भी नहीं करनी पड़ेगी। बिजली के टावरों पर ओएफसी को बांधा जा सकेगा। बोर्ड प्रबंधन का दावा है कि बिजली के टावरों पर ओएफसी लगने से बिजली की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देश के कई राज्यों में इस प्रक्रिया को पहले ही अपनाया जा रहा है। अब हिमाचल में भी इसकी शुरुआत होने जा रही है।

ये होंगे फायदे
ब्राडबैंड सुविधा सुधरेगी, मोबाइल फोन में इंटरनेट की स्पीड बढ़ेगी
इंटरनेट के माध्यम से सेट टॉप बाक्स लगाकर डीटीएच का लाभ उठा सकेंगे
दफ्तरों, प्रतिष्ठानों में हाई स्पीड इंटरनेट के लिए लीज लाइन मिल सकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed