{"_id":"5f786850ec99de5c8e64d5bb","slug":"high-security-number-plate-manufacturing-stopped-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद, बाहरी राज्यों में हो रहे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद, बाहरी राज्यों में हो रहे चालान
Sun, 04 Oct 2020 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
ओमपाल सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
ओमपाल सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
प्रदेश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनना बंद हो गई हैं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के अभाव में हिमाचल की गाड़ियों के दूसरे राज्यों में चालान हो रहे हैं। इससे परेशान वाहन चालकों का कहना है कि अब यह प्लेट बीबीएन में नहीं मिल रही हैं। बीबीएन के लोगों ने अब ऐसी गाड़ियों को बाहर ले जाना बंद कर दिया है। बीबीएन समेत पूरे हिमाचल में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों में लगाना सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
पिछले कई माह से ये प्लेटें नई गाड़ी के साथ एजेंसी से ही लगकर आ रही हैं। जिन पुरानी गाड़ियों के नंबर प्लेट टूट गई हैं, उनकी जगह दूसरी प्लेट रिप्लेस नहीं हो रही हैं। सरकार ने जिस एजेंसी को यह काम दिया था, वह बंद हो गई है। बद्दी के उद्योगपति अशोक राणा ने बताया कि उनकी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट टूट गई। वह इसे बनाने को नालागढ़ आरएलए कार्यालय गए तो वहां प्रभारी हेमराज ने उन्हें बताया कि अब यहां यह प्लेट बनना बंद है। जहां से गाड़ी ली है, वहीं यह बनती है। राणा ने सोलन स्थित टोयटा कंपनी में संपर्क किया, लेकिन कंपनी संचालकों ने बताया कि उन्हें केवल नई गाड़ी की नंबर प्लेट देने का अधिकार है। पुरानी गाड़ी का नहीं।
विज्ञापन
उधर, नालागढ़ के एआरटीओ रोशन लाल ने बताया कि सरकार ने जिस एजेंसी को यह काम दिया था, उसने अपना काम बंद कर दिया है। कुछ समय तक ऊना में यह प्लेट बनती रही, लेकिन अब वहां भी यह नहीं बन रही है। सरकार ने दूसरी कंपनी को इसका ठेका दिया है। दूसरी ओर सोलन स्थित टोयोटा कंपनी के कार्यालय प्रवक्ता शिक्षा चौहान ने नई गाड़ी की नंबर प्लेट तो कंपनी जारी करती है, लेकिन पुरानी गाड़ियों की नंबर प्लेट नहीं देते हैं।
विज्ञापन