{"_id":"5c74c8ffbdec2273a03268e0","slug":"high-court-summoned-the-map-of-69-nh-from-ministry-of-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने परिवहन मंत्रालय से राज्य के 69 राज मार्गों के नक्शे किए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने परिवहन मंत्रालय से राज्य के 69 राज मार्गों के नक्शे किए तलब
Tue, 26 Feb 2019 10:50 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश उच्च न्यायालय ने केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को राज्य के उन सभी 69 राज मार्गों की नक्शों सहित अतिरिक्त स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए, जिन्हें केंद्र ने राष्ट्रीय राज मार्गों में तब्दील करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की हुई है।
विज्ञापन
कोर्ट ने उक्त मार्गों पर सलाहकारों सहित कंसल्टेंसी के काम पर खर्च की गई रकम का ब्योरा भी मांगा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार द्वारा दायर स्टेटस रिपोर्ट का अवलोकन करने के पश्चात् मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किए।
विज्ञापन
कोर्ट ने उन सभी राष्ट्रीय राजमार्गों की वास्तविक स्थिति भी बताने के आदेश दिए हैं, जिन्हें चौड़ा करने अथवा फोर लेनिंग का कार्य किया जा रहा है। कोर्ट ने इन मार्गों के कार्य को पूरा करने की समय सारणी भी पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन