फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   high court shimla asked for report from govt in death during judicial custody

न्यायिक हिरासत के दौरान हुई मौत पर सरकार से जवाब तलब

Thu, 13 Jun 2019 01:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
high court shimla asked for report from govt in death during judicial custody

प्रदेश हाईकोर्ट ने न्यायिक हिरासत के दौरान हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार से चार सप्ताह में जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी और न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ ने मृतक की पत्नी द्वारा मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र पर संज्ञान लेने के बाद यह आदेश पारित किए। मामले पर सुनवाई सात अगस्त को होगी।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखे पत्र के अनुसार मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को 30 अक्तूबर 2018 को पुलिस ने घटा चौकी मंडी से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत के लिए मंडी जेल भेज दिया था। पत्र के अनुसार पुलिस ने न्यायिक हिरासत में उसके पति के साथ बुरी तरह से मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र के अनुसार 31 अक्तूबर 2018 को उसे मंडी जेल से टेलीफोन कॉल आई और उसे बताया गया कि उसके पति की हालत नाजुक है। जब वह मंडी अस्पताल पहुंची तो उसे बताया गया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। पत्र के अनुसार उसके पति के शरीर पर चोट के निशान थे।

उसका दांत भी टूटा हुआ था। पत्र के अनुसार मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक मंडी, जिलाधीश मंडी व मुख्यमंत्री से जांच बाबत आग्रह किया था लेकिन आज तक इस मामले में उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।


पत्र के माध्यम से मृतक की पत्नी ने न्यायालय से गुहार लगाई है कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज किया जाए जिससे उसके परिवार को न्याय मिल सके। प्रार्थी के अनुसार उसके अलावा मृतक की मां व तीन छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed