{"_id":"c54e46281d6b599e5a42e0bedc8cf097","slug":"high-court-seek-report-from-govt-on-degradation-of-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों की बेहाली पर सरकार से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों की बेहाली पर सरकार से जवाब तलब
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Apr 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के आग्रह को लेकर दायर जनहित याचिका में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने अधिवक्ता कोमल चौधरी की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान आईजीएमसी सहित सचिव स्वास्थ्य और निदेशक स्वास्थ्य को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन
याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर राज्य सरकार का रवैया हमेशा उदासीन रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के मुख्य सचिव ब्रेन हेम्रेज होने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री को अपने इलाज के लिए एम्स दिल्ली जाना पड़ा था।
प्रदेश के अन्य वीआईपी भी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति राज्य सरकार का रवैया देखते हुए राज्य से बाहर इलाज को प्राथमिकता देना उचित समझते हैं।