{"_id":"5d41b94b8ebc3e6cc2269f41","slug":"high-court-rejected-ed-application-now-property-of-technomack-will-be-auctioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी का आवेदन खारिज, अब नीलाम होगी टेक्नोमैक की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी का आवेदन खारिज, अब नीलाम होगी टेक्नोमैक की संपत्ति
Thu, 01 Aug 2019 10:55 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Aug 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने इंडियन टेक्नोमैक कंपनी में हुए करोड़ों के घोटाले में कंपनी की संपत्तियों की नीलामी के अदालती आदेशों पर रोक लगाने के ईडी के आवेदन को खारिज कर दिया है। आवेदन खारिज होने के बाद अब कंपनी की संपत्तियां नीलाम होना तय है।
विज्ञापन
न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने 2 अगस्त तक नीलामी का शेड्यूल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा। कंपनी की ओर से राज्य सरकार का लगभग 2100 करोड़ रुपये टैक्स न अदा करने पर जगतपुर पांवटा साहिब स्थित फैक्ट्री को आबकारी एवं कराधान विभाग ने सील कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी ने जाली दस्तावेज तैयार कर व अधिक उत्पादन दर्शाकर विभिन्न बैंकों से ऋण लेने के लिए षड्यंत्र रचा। इसके अलावा सील होने के बाद भी कंपनी प्रबंधन ने पांवटा साहिब स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग और अन्य विभागों से मिलीभगत कर कंपनी के अंदर रखे सामान और स्क्रैब को चोरी-छिपे बाहर निकाला है।
विज्ञापन
एक स्क्रैब से भरा ट्रक ने पुलिस जब्त भी किया। सीआईडी इस बड़े घोटाले की पुलिस स्टेशन भराड़ी में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले की पिछले दो साल से जांच कर रही है।