{"_id":"5e68ee948ebc3eeb33431c07","slug":"high-court-notice-to-himachal-govt-on-recruitment-of-commerce-school-lecturer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्स स्कूल प्रवक्ता भर्ती पर हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्स स्कूल प्रवक्ता भर्ती पर हिमाचल सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
Thu, 12 Mar 2020 11:24 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रवक्ता (न्यू) की भर्ती का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कॉमर्स विषय की परीक्षा को सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से लेने के मामले में अभ्यर्थियों की मांग पर बुधवार को हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा है। कॉमर्स के अभ्यर्थी अन्य विषयों की तरह हिंदी-अंग्रेजी माध्यम में इस परीक्षा को चाहते हैं।
विज्ञापन
लोकसेवा आयोग के माध्यम से स्कूल प्रवक्ता की भर्ती हो रही है। फरवरी में कॉमर्स की परीक्षा हुई थी। परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी माध्यम से हुई। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने आयोग और उच्च शिक्षा निदेशालय के समक्ष बीते दिनों अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद आयोग ने आगामी दिनों में ली जाने वाली इतिहास और राजनीति विज्ञान की परीक्षा को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम से करने का नया फैसला लिया है।
विज्ञापन
लेकिन कामर्स की हो चुकी परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की। इसके चलते बुधवार को कॉमर्स के अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए बीते दिनों हुई परीक्षा को रद्द करते हुए दोनों माध्यमों से परीक्षा लेने की मांग की है। अभ्यर्थियों की मांग पर हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर मामले की पूरी जानकारी देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन