फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High Court lawyer will investigate in Congress office clash case shimla

कांग्रेस कार्यालय में मारपीट की जांच करेंगे हाईकोर्ट के वकील

Fri, 18 Jan 2019 07:38 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 18 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
High Court lawyer will investigate in Congress office clash case shimla

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मारपीट मामले की जांच हाईकोर्ट के दो वकील नरेश्वर चंदेल और रूपेंद्र ठाकुर करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के ताजपोशी समारोह में वीरभद्र और सुक्खू गुट के समर्थक गुत्थमगुत्था हुए थे। राठौर ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। हाईकोर्ट के दो वकील जो जांच करेंगे, वे न तो पार्टी के पदाधिकारी हैं और न ही शिमला जिले के रहने वाले। वकील नरेश्वर चंदेल बिलासपुर और रूपेंद्र ठाकुर सिरमौर के रहने वाले हैं। 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


जो दोषी होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। राठौर ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता सहन नहीं होगी। मारपीट करने वाले कौन थे और कहां से आए थे, किसके इशारे पर मारपीट की, इसकी विस्तृत जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी जांच में पूरा सहयोग करने को कहा है। पार्टी दफ्तर में मारपीट से संबंधित वीडियो भी कमेटी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। गिनती के लोगों ने कांग्रेस दफ्तर का माहौल खराब किया है और यह दुखद है।


 

विक्रमादित्य ने क्या कहा, मालूम नहीं: राठौर

High Court lawyer will investigate in Congress office clash case shimla

उन्होंने कहा कि नारेे लगाना गलत नहीं है, लेकिन मारपीट सहन नहीं की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष कुुलदीप राठौर से जब पूछा गया कि प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा था कि अब कोई नेता मीडिया में बयान नहीं देगा तो विधायक विक्रमादित्य मीडिया में कैसे चले गए? इस पर राठौर ने कहा कि विधायक विक्रमादित्य ने क्या बयान मीडिया में दिया, इसकी उनको जानकारी नहीं है। इस संबंध में वह विक्रमादित्य से बात करेंगे। 

लोकसभा की चारों सीटें जीतना लक्ष्य
राठौर ने कहा कि सभी नेताओं को साथ लेकर पार्टी में एकजुटता बनाकर रखी जाएगी। कोई मतभेद होगा तो उसे मिल-बैठकर सुलझाया जाएगा। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतना पहला लक्ष्य रहेगा। लोकसभा चुनाव से पहले सभी जिलों का दौरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed