Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High Court grants relief to SMC teacher with 15 years of teaching experience; path cleared for LDR recruitment

हिमाचल: 15 साल से पढ़ा रहे एसएमसी शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत, एलडीआर भर्ती का रास्ता साफ

Sun, 29 Nov 2026 05:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Nov 2026 05:40 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी शिक्षक को सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता कि उसकी नियुक्ति वर्ष 2012 की एसएमसी नीति के तहत नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
High Court grants relief to SMC teacher with 15 years of teaching experience; path cleared for LDR recruitment
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी स्कूल में 15 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षक को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर किसी शिक्षक को सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) में शामिल होने से नहीं रोका जा सकता कि उसकी नियुक्ति वर्ष 2012 की एसएमसी नीति के तहत नहीं हुई थी। अदालत ने कहा कि जब सरकार ने इतने वर्षों तक शिक्षक की सेवाएं ली हैं और वह सरकारी स्कूल में स्वीकृत पद पर पढ़ा रहा है तो उसकी सेवाओं को इस आधार पर नजरअंदाज करना उचित नहीं है। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और न्यायाधीश योगेश जसवाल की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता रमेश चंद को 19 दिसंबर 2011 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाल, तहसील नेरवा, जिला शिमला में एसएमसी अथवा पीटीए के माध्यम से टीजीटी आर्ट्स के पद पर नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

अदालत ने विभाग के तर्क को मनमाना और कानून के खिलाफ बताया
अगस्त 2015 में उनकी सेवाएं मौखिक रूप से समाप्त कर दी गई थीं। इसके खिलाफ उन्होंने तत्कालीन हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाया। न्यायाधिकरण ने 27 अगस्त 2015 को उन्हें सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से वह लगातार स्कूल में पढ़ा रहे हैं। ग्रांट-इन-एड रोके जाने पर भी उन्हें न्यायाधिकरण से राहत मिली थी। वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पांच साल की सेवा पूरी कर चुके एसएमसी शिक्षकों के लिए सीमित सीधी भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी की। याचिकाकर्ता ने भी टीजीटी आर्ट्स के पद के लिए आवेदन करना चाहा, लेकिन विभाग ने 13 फरवरी और 3 मार्च 2026 के पत्रों के माध्यम से उन्हें इन-सर्विस एसएमसी शिक्षक प्रमाणपत्र जारी करने से इन्कार कर दिया। विभाग का तर्क था कि उनकी नियुक्ति 17 जुलाई 2012 की एसएमसी नीति के तहत नहीं हुई थी, इसलिए वह भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। हाईकोर्ट ने विभाग के इस तर्क को मनमाना और कानून के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों विवादित पत्रों को रद्द कर दिया
अदालत ने कहा कि विभाग ने याचिकाकर्ता की शैक्षणिक योग्यता पर कोई सवाल नहीं उठाया है। आपत्ति केवल नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर है। अदालत ने टिप्पणी की कि शिक्षक ने अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण 15 साल सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने में लगाए हैं। विभाग ने उनकी सेवाओं का लगातार लाभ उठाया, लेकिन अब केवल नियुक्ति नीति का हवाला देकर उन्हें अवसर से वंचित नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक को नियमित वेतन दिए बिना उसकी सेवाएं लेती रही और नियमित शिक्षक की नियुक्ति भी नहीं की। ऐसे में कम से कम उसे भविष्य में नियमित या अनुबंध आधार पर होने वाली सीमित सीधी भर्ती में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए। अदालत ने दोनों विवादित पत्रों को रद्द कर दिया। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया पहले ही पूरी होने के कारण याचिकाकर्ता के लिए अलग से विशेष भर्ती करवाने का आदेश नहीं दिया। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि भविष्य में होने वाली ऐसी भर्ती में याचिकाकर्ता इस फैसले के आधार पर पात्र माने जाएंगे। साथ ही सरकार को अन्य ऐसे शिक्षकों के हित में नीति में बदलाव पर विचार करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed