{"_id":"5dfb8ed18ebc3e87d4688558","slug":"high-court-canceled-criminal-cases-filed-against-hpca-and-its-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने रद्द किए एचपीसीए और पदाधिकारियों पर दर्ज आपराधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने रद्द किए एचपीसीए और पदाधिकारियों पर दर्ज आपराधिक मामले
Thu, 19 Dec 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Dec 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक मामले हाईकोर्ट ने रद्द कर दिए हैं। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता की ओर से दिए गए बयानों के तहत एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए आपराधिक मामले को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
राज्य के महाधिवक्ता ने अदालत के समक्ष बयान दिया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के चलते जितने भी मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेने का निर्णय लिया है। अदालत को बताया गया कि सरकार के बयान के आधार पर सुप्रीमकोर्ट में जो मामला एचपीसीए और इसके पदाधिकारियों के खिलाफ चलाए गए आपराधिक मामले से जुड़ा था, उसे भी वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन