फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   High alert in Himachal due to Chinese citizen being arrested in Delhi

दिल्ली में चीनी नागरिक के पकड़े जाने के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट

Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
High alert in Himachal due to Chinese citizen being arrested in Delhi
लुओ सांग उर्फ चार्ली पेंग - फोटो : अमर उजाला

धर्मगुरु दलाईलामा की जासूसी के आरोप में दिल्ली में चीन के नागरिक के पकड़े जाने के बाद हिमाचल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। स्टेट सीआईडी ने प्रदेश में दलाईलामा और उनके मठ की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के साथ ही जिलों के एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी गैर भारतीय मूल के व्यक्ति की सूचना को साझा करने और हर सूचना को आला अधिकारियों के स्तर पर वेरिफाई करने के लिए कहा गया है। हिमाचल पुलिस दलाईलामा की सुरक्षा की भी समीक्षा कर रही है। सूत्रों का कहना है कि मैक्लोडगंज में दलाईलामा के मठ की सुरक्षा और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, सोमवार को जिला कांगड़ा में भी खूब हलचल रही। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां, दलाईलामा दफ्तर और निर्वासित तिब्बत सरकार के मुख्यालय के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। सूत्रों के अनुसार पुलिस और जांच एजेंसियों के अधिकारियों ने मामले का खुलासा करने वाले दिल्ली के अधिकारियों से बातचीत की है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि दलाईलामा की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। मैक्लोडगंज स्थित दलाईलामा दफ्तर के सचिव सेटन ने कहा कि निर्वासित तिब्बत सरकार के अधिकारी ही बयान देंगे, उनका दफ्तर इस संदर्भ में कुछ भी नहीं कहेगा। 
विज्ञापन


और चौकस रहने की सख्त जरूरत : येशी फुंचोक
निर्वासित तिब्बत संसद के डिप्टी स्पीकर येशी फुंचोक ने बताया कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके धर्मगुरु दलाईलामा की चीन जासूसी करवा रहा था। बावजूद इसके धर्मशाला में धर्मगुरु दलाईलामा को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिर भी उन्हें ऐसे हालातों में और भी चौकस रहने की सख्त जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दलाईलामा की जासूसी पर पूर्व सीएम शांता ने जताई चिंता

जपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की जासूसी मामले पर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में संदिग्ध चीनी जासूस छह सालों से करोड़ों का हवाला कारोबार करता रहा। इतना ही नहीं दिल्ली के मजनू का टिला में तिब्बती लामाओं के साथ घुल-मिलकर धर्म गुरु की जासूसी भी करता रहा। बावजूद इसके निर्वासित तिब्बत सरकार और हमारी सरकारों व खुफिया एजेंसियां अरसे से अंधेरे में रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वे दिल्ली में भारत सरकार के उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मामले पर जल्द गहन जांच की मांग करें। 

पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम धर्मशाला में निर्वासित तिब्बत सरकार के अधिकारियों समेत प्रदेश के आला अफसरों से भी विचार-विमर्श कर धर्मगुरु दलाईलामा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर कड़े कदम उठाने की व्यवस्था करें। उन्होंने तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे मजनू का टिला में रहने वाले लामों की इस मामले में हुई चूक को गंभीरता से लें। शांता कुमार ने कहा कि दलाई लामा केवल तिब्बत सरकार के ही मुखिया नहीं हैं, वे इस समय पूरे विश्व में सबसे अधिक सम्मानित आध्यात्मिक नेता भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed