{"_id":"60154c70136f6613de0f289c","slug":"high-alert-in-himachal-after-bomb-blast-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बम धमाके के बाद हिमाचल में भी हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बम धमाके के बाद हिमाचल में भी हाई अलर्ट
Sun, 31 Jan 2021 12:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
शिमला शहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी नई दिल्ली में इस्राइली दूतावास के नजदीक हुए बम धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सीआईडी के इनपुट के बाद सभी जिलों के एसपी को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में उन्हें महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा को पुख्ता करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली से तो निर्देश नहीं आए हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है। इस्राइल ने इसे आतंकी हमला बताया है। ऐसे में अटल टनल व बड़े हाइड्रो प्रोजेक्टों को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन