{"_id":"60ef20398ebc3ed65e785b50","slug":"hgtu-directors-trying-to-snatch-the-expression-of-teacher-organizations","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय अध्यापक संघ: शिक्षक संगठनों की अभिव्यक्ति छीनने का प्रयास कर रहे निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय अध्यापक संघ: शिक्षक संगठनों की अभिव्यक्ति छीनने का प्रयास कर रहे निदेशक
Wed, 14 Jul 2021 11:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:05 PM IST
सार
वीरेंद्र चौहान ने कहा कि आज प्रदेश में लोकतांत्रिक संकट खड़ा हो गया है। शिक्षा हित में बात करने पर दो बार उच्च शिक्षा निदेशक उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारण बताओ नोटिस जारी होने पर राजकीय अध्यापक संघ ने उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को शिमला स्थित कालीबाड़ी हाल में प्रेस वार्ता में अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, वित्त सचिव देवराज ठाकुर, महासचिव श्याम लाल हांडा ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशक शिक्षक संगठनों की अभिव्यक्ति को छीनने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा और विद्यार्थी हित में सुझाव देने से रोकने की प्रथा शुरू करने को उन्होंने गलत करार दिया।
विज्ञापन
वीरेंद्र चौहान ने कहा कि आज प्रदेश में लोकतांत्रिक संकट खड़ा हो गया है। शिक्षा हित में बात करने पर दो बार उच्च शिक्षा निदेशक उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर चुके हैं। दसवीं और 12वीं कक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए तय क्राइटेरिया में संशोधन करने की मांग उठाई गई थी। विद्यार्थियों के हित में यह मांग उठाई गई। विद्यार्थियों की ओर से अर्जित अंकों को शामिल नहीं करने का उन्होंने विरोध किया था।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने इस सुझाव पर मंथन करने की जगह नोटिस जारी कर दिया। कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों से करीब 18 करोड़ परीक्षा शुल्क एकत्र किया है। दसवीं के विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क आगामी परीक्षाओं में समायोजित किया जाना चाहिए। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को यह शुल्क वापस किया जाना चाहिए। दोनों कक्षाओं का परिणाम शिक्षकों ने अंक तालिका के आधार पर तैयार किया है। ऐसे में विद्यार्थियों को यह शुल्क वापस मिलना चाहिए।
विज्ञापन
23 को शिक्षा मंत्री ने बैठक के लिए बुलाया संघ
राजकीय अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रेस वार्ता से पहले शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से मुलाकात की। मंत्री ने संघ के पदाधिकारियों को 23 जुलाई को बैठक के लिए बुलाया है। वीरेंद्र चौहान ने बताया कि शिक्षा मंत्री के साथ बैठक के लिए जल्द ही एजेंडा तैयार किया जाएगा।