फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HGCTA elections.

कायस्था बने एचजीसीटीए के प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 12 Oct 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 12 Oct 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
HGCTA elections.

सोलन कॉलेज में कार्यरत आरके कायस्था हिमाचल प्रदेश कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। नगरोटा बगवां कॉलेज में कार्यरत प्रवक्ता नीरज शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन न होने के कारण सहमति से इन्हें बिना चुनाव जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन अन्य पदों पर सहमति न बनने के चलते 925 सदस्यों ने मतदान किया।

विज्ञापन


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में मतगणना प्रक्रिया करवाई गई। चुनाव अधिकारी डा. अशोक अवस्थी, सहायक चुनाव अधिकारी प्रो. बीबी सांख्यान की अगुवाई में मतगणना हुई। वरिष्ठ उपप्रधान के पद के लिए मंडी कॉलेज के राजेश यादव व आरकेएमवी शिमला के चिरंजी लाल के बीच मुकाबला था। इसमें राजेश यादव ने 722 मत, चिरंजी लाल ने 195 मत हासिल किए।
विज्ञापन


आठ मत रद्द किए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर से सुरेंद्र सिंह ने बैजनाथ कॉलेज के सुजीत सरोज को एक तरफा मुकाबले में हराया। सुरेंद्र ने 661 और सुजीत ने 258 मत हासिल किए। छह मत रद्द हुए। महासचिव पद के लिए सुन्नी कॉलेज के रामलाल शर्मा ने 705 और बिलासपुर कॉलेज के पीएल भाटिया ने 214 मत हासिल किए। छह मत रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह सचिव अकादमिक में चैहलकोटी शिमला के जोगिंद्र सकलानी ने 708, सुन्नी कॉलेज के सुरेंद्र सिंह चौहान ने 208 मत हासिल किए। इसमें नौ मत रद्द घोषित किए गए। वहीं सह सचिव प्रोफेशनल में सोलन कॉलेज के लक्ष्मी वर्मा ने 507, हमीरपुर कॉलेज के पवन वर्मा ने 284, मंडी कॉलेज के ओम प्रकाश ने 128 मत हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed