{"_id":"66eeba7ae51c8caf610ea8c5","slug":"hgcta-criticized-the-incident-at-sanjauli-college-shimla-news-c-19-1-sml1039-413165-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचजीसीटीए ने संजौली कॉलेज में हुए घटनाक्रम की आलोचना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचजीसीटीए ने संजौली कॉलेज में हुए घटनाक्रम की आलोचना की
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ (एचजीसीटीए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संजौली कॉलेज में बैठक हुई। इसमें शिक्षक संघ के पदाधिकारियों डॉ. निखिल सारटा और चंद्र वर्मा ने संजौली कॉलेज में बीते रोज कॉलेज में किए हंगामे पर चिंता जताई। उन्होंने छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के इस कार्य को परिसर और कॉलेजों का शैक्षणिक माहौल खराब करने वाला करार दिया।
संघ पदाधिकारियों ने कॉलेज के शिक्षकों के साथ बैठक की और इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीति से प्रेरित इस घटनाक्रम में कुछ विद्यार्थी शिक्षण संस्थानों का माहौल खराब कर रहे हैं। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की और सरकार व पुलिस प्रशासन से महाविद्यालय परिसरों में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाए।
विज्ञापन
डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से शिक्षक और छात्र के बीच के रिश्ते बदनाम हो रहे हैं। इसमें विद्यार्थी शिक्षकों को धमकाने तक का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन