{"_id":"595253044f1c1b333c8b458f","slug":"helicopter-service-for-tourist-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पर्यटकों के लिए शुरू होगी हेलीकाॅप्टर सेवा : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पर्यटकों के लिए शुरू होगी हेलीकाॅप्टर सेवा : शांता
ब्यूरो/अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी। इससे किन्नौर, लाहौल स्पीति समेत अन्य जगहों में पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए हामी भर दी है। शांता परिवर्तन यात्रा के दौरान भुंतर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शांता ने जनसभा में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी और केंद्रीय योजनाओं को धरातल पर लागू किया जाएगा। उन्होंने जनता व कार्यकर्ताओं से इस बार भाजपा को रिकॉर्ड जीत दिलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
शांता ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। माफिया राज खुलमखुला चल रहा है। प्रदेश में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। सीएम वीरभद्र सिंह कोर्ट-कचहरी में तारीखों का इंतजार कर रहे हैं जबकि भाजपा चुनाव तिथि का इंतजार कर रही है।
देशभर में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमा तक रेल पहुंचने से चीन के साथ सुरक्षा दीवार मजबूत होगी। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक महेश्वर सिंह, विधायक जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री खिमी राम, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम सिंह, जिला अध्यक्ष भीम सैन, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर आदि मौजूद रहे।