फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heli taxi service to five Five pilgrimages in himachal.

हेली टैक्सी से सिर्फ 3 घंटे में देवभूमि के पांच मंदिरों के दर्शन

Sat, 21 Nov 2015 12:15 PM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
heli taxi  service to five Five pilgrimages in himachal.

हिमाचल के पांच विश्व विख्यात मंदिरों ज्वालाजी, नयनादेवी, चिंतपूर्णी सिद्धपीठ, हिमानी चामुंडा और ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ने की तैयारी चल रही है। देवभूमि हिमाचल के पांचों ऐतिहासिक मंदिरों को हेली टैक्सी सेवा से जोड़ने के लिए हिमानी चामुंडा में चौपर सेवा दे रही समिट एविएशन कंपनी के मुख्य समन्वयक जतिंद्र कौल ने बताया कि जल्द ही प्रदेश सरकार को लिखित प्रस्ताव सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


कंपनी प्रस्ताव बनाने में लगी है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो दुनिया के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु पांचों विश्व विख्यात मंदिरों के दर्शन दो से तीन घंटों के बीच कर पाएंगे। सरकार को लिखित प्रस्ताव देने से पहले कंपनी के अधिकारी मंदिरों में हेलीपैड बनाने के लिए स्थान भी चिन्हित कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी सिर्फ चामुंडा देवी से आदि हिमानी चामुंडा के लिए सर्विस

heli taxi  service to five Five pilgrimages in himachal.

कंपनी के अधिकारियों की मानें तो उन्होंने इस प्रस्ताव के बारे में जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग के अफसरों, मंत्रियों से बातचीत की है। अफसरों और मंत्रियों ने कंपनी को लिखित में प्रस्ताव सौंपने के लिए कहा है। वर्तमान में कंपनी करीब एक माह से श्रद्धालुओं को

चामुंडा देवी से आदि हिमानी चामुंडा के लिए हेली टैक्सी सेवा से दर्शन करवा रही है। एक यात्री से करीब 4,980 रुपये आने और जाने का किराया लिया जा रहा है। दो साल से कम बच्चे का किराया कंपनी नहीं ले रही है। चौपर में करीब छह यात्री उड़ान भरते हैं।

ये रहेगा हेली टैक्सी का रूट

heli taxi  service to five Five pilgrimages in himachal.

चामुंडा मंदिर स्थित डाढ़ हेलीपैड से चौपर श्रद्धालुओं को लेकर हिमानी चामुंडा के लिए उड़ान भरेगा। यहां श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के बाद चौपर ज्वालाजी मंदिर के लिए उड़ान भरेगा। इसके बाद चिंतपूर्णी, नयनादेवी और फिर ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में श्रद्धालुओं को दर्शन कराएगा। पांचों मंदिरों का धार्मिक दौरा करीब तीन घंटे का हो सकता है। एकमुश्त किराया चार्टर की तर्ज पर लिया जाएगा।

शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने सरकार को सूचना दी है। यह मामला सरकार के विचाराधीन है। कंपनी से प्रस्ताव मिलने के बाद इस पर कोई फैसला लिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed