{"_id":"5b694d544f1c1bb35d8b7aef","slug":"heli-taxi-landing-in-annadale-ground-shimla-from-10-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाडेल में इस दिन से होगी हेलीटैक्सी की लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाडेल में इस दिन से होगी हेलीटैक्सी की लैंडिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को अनाडेल में हेलीटैक्सी की लैंडिंग होगी। मौसम खराब होने के कारण सोमवार को अनाडेल में हेलीटैक्सी की लैंडिंग नहीं हो पाई। अनाडेल हेलीपैड में हेलीटैक्सी की सिर्फ लैंडिंग होगी और उड़ान जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट से ही भरी जाएगी।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग के सूत्रों से मालूम हुआ है कि अब शुक्रवार 10 अगस्त को हेलीटैक्सी की लैंडिंग अनाडेल में की जाएगी। अभी तक हेलीटैक्सी की लैंडिंग जुब्बड़ हट्टी एयरपोर्ट में होती है। शिमला से जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट जाने में डेढ़ घंटे का समय लगता है। हेलीटैक्सी से शिमला से चंडीगढ़ का सफर केवल बीस मिनट का रहता है।
विज्ञापन
पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अनाडेल में हेलीटैक्सी की लैंडिंग अनाडेल में होगी। मौसम खराब होने के कारण अभी तक लैंडिंग नहीं हो पा रही है।
दूसरी ओर, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अजीत भारद्वाज ने कहा है कि मौसम साफ रहा तो हेलीटैक्सी की अनाडल में लैंडिंग शुक्रवार को होगी। उनका कहना है कि अनाडेल गोल्फ कोर्स की लांज में उन पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो हेलीटैक्सी से शिमला आएंगे।
विज्ञापन