फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall warning in himachal for 21 and 22 january

हिमाचल में पांच दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार, चेतावनी जारी

Sat, 19 Jan 2019 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jan 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall warning in himachal for 21 and 22 january

हिमाचल में पिछले सप्ताह बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। प्रदेश में शनिवार से फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। सूबे के ज्यादातर क्षेत्रों में 19 से 23 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 21-22 जनवरी को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में  भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। 24 जनवरी को मौसम साफ होगा।

शुक्रवार राजधानी शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर बाद से बादल छा गए। हालांकि, सुबह से धूप रहने के कारण अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन

heavy snowfall warning in himachal for 21 and 22 january

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 20 जनवरी को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। 21 और 22 जनवरी को शिमला, सोलन, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, चंबा और

किन्नौर एवं लाहौल-स्पीति के इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ इस बार मजबूत है।

प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान

heavy snowfall warning in himachal for 21 and 22 january

शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.0, कांगड़ा में 21.5, बिलासपुर में 21.1, हमीरपुर में 21.0, सुंदरनगर में 20.1, सोलन में 19.0, नाहन-चंबा में 18.6, भुंतर में 18.2, शिमला में 15.3, धर्मशाला में 11.6, डलहौजी में 11.1, कल्पा में 6.9 और केलांग में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वीरवार रात को न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। केलांग में न्यूनतम तापमान -7.0, कल्पा में -3.6, मनाली में -1.2, मंडी में 0.9, भुंतर में 0.8, सुंदरनगर में 1.1, ऊना-बिलासपुर-चंबा में 2.2, हमीरपुर में 2.5, कांगड़ा में 3.8 और शिमला-धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed