हिमाचल के कई इलाकों में भारी हिमपात, पांच एनएच समेत 500 सड़कें बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सोमवार रात से भारी बर्फबारी का दौर जारी है। शिमला समेत प्रदेश के नौ जिले बर्फ से लकदक हो गए हैं। आधे हिमाचल में व्हाइट कर्फ्यू जैसे हालात हैं। पांच नेशनल हाईवे और 500 के करीब छोटी-बड़ी सड़कें बंद हो गई हैं।
हवाई सेवाएं भी ठप रहीं। छह जिलों में सड़क, बिजली-पानी, दूरसंचार और इंटरनेट सेवा चरमरा गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिमला शहर में दिनभर यातायात ठप रहा। जहां बर्फ पड़ी है, वहां एक भी सरकारी और निजी बस नहीं चली।
सूबे में बर्फ की चाह में आए हजारों सैलानी होटलों में कैद हो गए हैं। शिमला में 45, कुफरी में 60 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। 2017 में राजधानी शिमला में जनवरी माह में 82.7 सेंटीमीटर बर्फ पड़ी थी। रोहतांग में सबसे ज्यादा 100 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।
बर्फबारी से सड़कें बंद
शिमला, मनाली, डलहौजी, रामपुर, रोहड़ू, किन्नौर, लाहौल देश दुनिया से कट गए हैं।मौसम विभाग ने 25 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। 26 से धूप खिलने का पूर्वानुमान है। अच्छी बारिश-बर्फबारी से किसान-बागवान गदगद हैं।
सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर प्रशासनिक अमला फील्ड में उतार दिया है। मंगलवार को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, जबकि मैदानों में झमाझम बारिश हो रही है। सोलन शहर में छह साल बाद बर्फ गिरी। कुल्लू-लाहौल में 200 से ज्यादा और चंबा में 108 सड़कें बंद हो गई हैं।
चंबा जिले के 145 ट्रांसफार्मर ठप हैं। लाहौल में जिला मुख्यालय केलांग को छोड़कर पूरी घाटी में ब्लैक आउट है। दूरसंचार सेवा ठप है। मंडी की सराज, नाचन व बरोट घाटी, कांगड़ा का मुल्थान व छोटा भंगाल, सिरमौर का नौहराधार, चूड़धार, हरिपुरधार, सोलन का चायल, चंबा का भरमौर, पांगी, किहार और ऊपरी इलाके अलग-थलग पड़ गए हैं।
कुल्लू का मनाली से संपर्क कट गया है। राजधानी शिमला का रामपुर, रोहड़ू, किन्नौर से संपर्क कट गया है। रोहड़ू उपमंडल के 80 फीसदी गांवों में बिजली गुल है। कुल्लू के सैंज के दो दर्जन गांव और कल्पा, पूह खंड के आधा दर्जन गांव अंधेरे में हैं।
कहां कितनी बर्फबारी
कहां कितनी बर्फबारी
रोहतांग 100 सेमी
शिकारी देवी 65 सेमी
खड़ापत्थर 60 सेमी
कुफरी 60 सेमी
जाखू 55 सेमी
मुलथान 55 सेमी
शिमला 45 सेमी
सांगला 32 सेमी
सोलंगनाला 30 सेमी
मनाली 15 सेमी
कसौली 12 सेमी
न्यूनतम तापमान
न्यूनतम तापमान
केलांग -8.6
कल्पा -2.4
कुफरी -2.1
मनाली -1.2
डलहौजी -1.8
शिमला 0.7
धर्मशाला 2.8
कहां कितनी बारिश
गमरूर में 62, धर्मशाला में 47, गुलेर में 45, बलद्वाड़ा में 42, कसौली में 41, गगल में 40, नयना देवी में 32, सरकाघाट में 31, जोल में 30, अंब में 27, हमीरपुर 23 और ऊना में 22 मिलीमीटर बारिश हुई है।
ये हाईवे बंद, कुफरी में लखनऊ के 74 बच्चे फंसे
शिमला-रामपुर-किन्नौर
कुल्लू- मनाली-लेह
चंबा- भरमौर
आनी- कुल्लू
शिमला -रोहड़ू
कुफरी में लखनऊ के 74 बच्चे फंसे
लखनऊ से शैक्षणिक भ्रमण पर आए 74 बच्चे और स्टाफ कुफरी में फंस गया है। इन बच्चों को जिला प्रशासन ने आर्मी और गलू के होटलों में सुरिक्षत ठहराया है। सड़क मार्ग बहाल होने पर ही इन्हें कुफरी से निकाला जाएगा।
शिमला में आपात स्थिति में यहां करें फोन
जिला प्रशासन के दूरभाष नंबर 1077 पर आपात स्थिति में सहायता और कोई भी जानकारी ली जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.