फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall in himachal, three died

हिमाचल में जानलेवा हुई बर्फबारी, तीन लोगों ने गंवाई जान

Tue, 10 Jan 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Jan 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal, three died

हिमाचल में बर्फ जानलेवा बन गई है। कंडाघाट-चायल मार्ग पर वर्षा शालिका में एक अज्ञात व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार रात का है जब शराब के नशे में धुत्त व्यक्ति भारी बारिश और ठंड से बचने के लिए कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित रेन शेल्टर में ही सो गया।

विज्ञापन


अगली सुबह जब स्थानीय लोगों ने इस अज्ञात व्यक्ति को देखा तो कंडाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को कंडाघाट अस्पताल उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां रविवार देर शाम उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


डाक्टरों ने मौत का कारण ठंड लगना बताया। डाक्टरों ने मोस्टमाटर्म कर शव पुलिस को सौंप दिया। वहीं मृतक की कोई पहचान नहीं होने के चलते पुलिस ने ही शव का दाह संस्कार कर दिया। मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में व्यक्ति की संदिग्ध मौत

heavy snowfall in himachal, three died

0281 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा में एक राहगीर की संदिग्ध मौत हो गई। सूचना मिलने पर बंजार थाना से पुलिस का एक दल जलोड़ी दर्रा स्थित घटना स्थल के लिए रवाना हुआ। करीब पांच फुट बर्फ में हुई व्यक्ति की मौत की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। 

पुलिस अधीक्षक कुल्लू पदम चंद ने कहा कि जलोड़ी दर्रा के आसपास एक राहगीर की संदिग्ध मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद बंजार से पुलिस का दल मौके के लिए भेजा गया है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह कौन है इसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। 

चाबा पावर हाउस के एक हेल्पर की गिरने से मौत हो गई। यह कर्मी बिजली बोर्ड में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। कर्मी अचानक चाबा डैम की नहर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सुन्नी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका सुन्नी सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed