फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall in himachal.

हिमाचल में भारी हिमपात, हाई अलर्ट जारी

Fri, 20 Feb 2015 11:24 PM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in himachal.

हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में देर रात से ही भारी हिमपात हो रहा है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी के बाद हिमखंड गिरने के खतरे की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


इन इलाकों में देर रात से ही हिमपात हो रहा है। रोहतांग, किन्नौर और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी है। बर्फबारी के चलते समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी शिमला में भी सुबह के समय भारी बारिश हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। सुबह नौ बजे तक सड़कों पर अंधेरा छाया रहा और जोरदार बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, पानी ठप, लोग परेशान

heavy snowfall in himachal.

वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में बिजली पानी की सप्लाई भी ठप हो गई है। जनजातीय इलाकों में बिजली व्यवस्‍था चरमरा गई है। यहां यातायात व्यवस्‍था देर रात से ही ठप पड़ी है।

वहीं, पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है। राजधानी शिमला में भी 80 फीसदी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप बताई जा रही है। मनाली में सुबह से ही ताजा हिमपात हो रहा है। सैलानियों ने भी यहां का रुख करना शुरू कर दिया है।

उधर, मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और बर्फबारी का यह सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed