फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snowfall alert in himachal.

हिमाचल में आज से भारी बर्फबारी की चेतावनी

Mon, 22 Dec 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Dec 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall alert in himachal.

हिमाचल में सोमवार को भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने चेतावनी जारी की कि मध्यम और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को भारी हिमपात होने का पूर्वानुमान हैं।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में गर्ज के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि, रविवार को दिन भर बादल तो छाए रहे, लेकिन प्रदेश भर में कहीं भी बर्फबारी रिकार्ड नहीं की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 22 और 23 दिसंबर को मौसम की एक जैसी स्थिति रह सकती है।
विज्ञापन


24 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच हिमाचल के निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। 24 दिसंबर को केवल ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सबसे कम तापमान केलांग का -0.7 डिग्री सेल्सियस जबकि उच्चतम तापमान कांगड़ा का 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed