शिमला कुफरी में बर्फबारी, एनएच 22 ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में प्रबल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी हिमपात हो रहा है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी शिमला में भी सुबह से ही बर्फबारी जारी है।
मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी में भारी हिमपात के चलते एनएच 22 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बर्फबारी के चलते एचआरटीसी ने चौपाल और रोहड़ू जाने वाली बसों के रूट रद्द कर दिए हैं वहीं रामपुर के लिए वाया बसंतपुर बसें चलाई जा रही है।
ऊपरी शिमला में कुफरी सहित नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में भारी हिमपात दर्ज किया गया है। प्रदेश की ऊंची चोटियों में लगातार हो रहे हिमपात की वजह से ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। चायल साधुपुल मार्ग पर भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
जनजातीय क्षेत्रों में जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में भारी हिमपात के चलते सबकुछ ठहर सा गया है। बर्फबारी के कारण सड़कें जाम हैं तो वहीं लोगों को मूलभूत चीजों की भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित शिमला के रोहड़ू, डोडरा क्वार, चंबा के तीसा और भरमौर में पिछले 24 घंटो से हिमपात जारी है। ऐसे में यहां लोगों को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम के साफ होने की कोई उम्मीद नहीं है।
6 मार्च के बाद ही मौसम साफ होगा। उल्लेखनीय है कि लाहौल स्पीति में पहले ही भारी हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है और लगातार हो रहे हिमपात से यहां हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।