फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy snow fall in himachal.

शिमला कुफरी में बर्फबारी, एनएच 22 ठप

Mon, 02 Mar 2015 10:10 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
heavy snow fall in himachal.

हिमाचल प्रदेश में प्रबल पश्चिमी विक्षोभ की वजह से भारी हिमपात हो रहा है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  राजधानी शिमला में भी सुबह से ही बर्फबारी जारी है।

विज्ञापन


मशहूर पर्यटन स्थल कुफरी में भारी हिमपात के चलते एनएच 22 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बर्फबारी के चलते एचआरटीसी ने चौपाल और रोहड़ू जाने वाली बसों के रूट रद्द कर दिए हैं वहीं रामपुर के लिए वाया बसंतपुर बसें चलाई जा रही है।
विज्ञापन


 ऊपरी शिमला में कुफरी सहित नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में भारी हिमपात दर्ज किया गया है। प्रदेश की ऊंची चोटियों में लगातार हो रहे हिमपात की वजह से ज्यादातर क्षेत्रों का तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया है। चायल साधुपुल मार्ग पर भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों में जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक

heavy snow fall in himachal.

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में भारी ‌हिमपात के चलते सबकुछ ठहर सा गया है। बर्फबारी के कारण सड़कें जाम हैं तो वहीं लोगों को मूलभूत चीजों की भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित शिमला के रोहड़ू, डोडरा क्वार, चंबा के तीसा और भरमौर में पिछले 24 घंटो से हिमपात जारी है। ऐसे में यहां लोगों को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम के साफ होने की कोई उम्मीद नहीं है।

6 मार्च के बाद ही मौसम साफ होगा। उल्लेखनीय है कि लाहौल स्पीति में पहले ही भारी हिमपात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है और लगातार हो रहे‌ हिमपात से यहां हिमखंड गिरने का खतरा भी बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed