फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Heavy rains have caused havoc in Himachal Pradesh

हिमाचल में भारी बारिश से पांच नेशनल हाईवे समेत 850 से ज्यादा सड़कें बंद, 23 लोगों की मौत

Sun, 18 Aug 2019 07:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Aug 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains have caused havoc in Himachal Pradesh
बारिश में बहा हाईवे - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मच गई है। जानमाल का भारी नुकसान होने की खबर है। कई जगह बादल फटने की सूचना है। प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अब तक 23  लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में एक पर्यटक, मां-बेटियों और दादा-पोती समेत 21 लोगों की जान चली गई है। दो लोगों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। शिमला में दस, सोलन में पांच, चंबा-कुल्लू में तीन-तीन और बिलासपुर-सिरमौर जिलों में एक-एक लोगों की बारिश से मौत हुई है।
विज्ञापन


पांच नेशनल हाईवे 887 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पूरे प्रदेश में कई सड़कें और पुल ध्वस्त हो गए हैं। चंबा के बंदला में दीवार गिरने से दादा-पोती की मौत हो गई। शिमला में भूस्खलन से चार लोग दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में आरटीओ के पास हुए भूस्खलन में दो बच्चियों की मौत हो गई है। इनमें विशाखा ( 15) और दिव्या (18 ) साल है। इनकी मौत हो गई है। इनके माता कृष्णा ने भी बाद में उचपार के दौरान दम तोड़ दिया। जुब्बड़हट्टी के गांव सुजाणा में पशुशाला में आए भूस्खलन में दबने से महिला की मौत हो गई।

महिला को स्थानीय निवासियों की मदद से पशुशाला से बाहर निकाला गया। महिला की उम्र 40 से 42 साल बताई जा रही है। उधर कुमारसैन में ढारे पर पेड़ गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अर्जुन बुद्धा (19) और सन बहादुर (52) शामिल हैं।

कुल्लू में एक शख्स के बहने की खबर है। घुमारवीं में बादल फट गया है। जबकि बिलासपुर में आठ मकान ध्वस्त हो गए हैं। मनाली में नेशनल हाईवे बह गया है। जबकि कई जगह सड़कें और पुल बह गए। भूस्खलन से कालका शिमला हेरीटेज ट्रैक बंद कर दिया गया है। सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं।

यह भी पढ़ें: हथिनी कुंड बैराज उफान पर, हरियाणा के चार जिलों में अलर्ट, 72 घंटे बाद दिल्ली पहुंचेगी आफत

भारी बारिश से फसलों को बहुत नुकसान हुआ। रावी और ब्यास नदियों का पानी घरों तक पहुंच गया है। दर्जनों मकान खाली कराए गए हैं। घरहोली में निजी विद्युत परियोजना की मशीनरी पानी में बह गई है। इस बारिश से प्रदेश में अरबों के नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है।

Heavy rains have caused havoc in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के कारण शिमला, चंबा, सोलन, सिरमौर और कुल्लू के सभी शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में शिमला, चंबा, सोलन, कुल्लू और सिरमौर के उपायुक्तों ने आदेश जारी कर दिए हैं।

शिमला, सोलन, चंबा, कुल्लू और सिरमौर में सभी सरकारी, निजी और कॉन्वेंट स्कूल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्नीक और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं लोगों को भी नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। 

बता दें कि, रेड अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। शनिवार को पालमपुर में बंदला की पहाड़ियों पर बादल फटने से न्यूगल और बनेर खड्ड में बाढ़ आ गई।

इससे बंदला के ओम बिजली संयंत्र में छह कर्मचारी फंस गए जिन्हें पुलिस और होमगार्ड ने बचाया। कुल्लू के पतलीकूहल में ब्यास नदी में फंसे दो ट्रक चालकों को भी बचाया गया। चंबा में 15 शिक्षकों को सुरक्षित निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed