फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall broke 13 years record in shimla in monsoon season himachal

इस शहर में बारिश ने तोड़ा 13 सालों का रिकॉर्ड, 24 घंटे में इतने बरसे मेघ

Wed, 04 Jul 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall broke 13 years record in shimla in monsoon season himachal

हिमाचल में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी शिमला में 13 साल बाद बारिश का रिकॉर्ड टूटा है। मंगलवार को जुलाई में 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 119 मिलीमीटर बारिश शिमला शहर में रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन


इससे पूर्व 15 जुलाई, 2005 को 108 मिलीमीटर बारिश शिमला में हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन

खराब मौसम के चलते दिल्ली से फ्लाइट रद्द

heavy rainfall broke 13 years record in shimla in monsoon season himachal

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की। मंगलवार को भी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

मंगलवार को शिमला में खराब मौसम के चलते दिल्ली से फ्लाइट भी नहीं आ सकी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में जमकर बादल बरसे। 

किस शहर में कितनी बारिश

heavy rainfall broke 13 years record in shimla in monsoon season himachal

शिमला शहर में 119, धर्मपुर में 109, बरठीं में 93, झंडूता में 85, भरवाईं में 74, पच्छाद में 72, बैजनाथ में 68, बिलासपुर में 65, कसौली में 60, अर्की में 52, मंडी में 45 और नैणादेवी में 40 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.0, धर्मशाला में 25.8, कांगड़ा में 25.2, चंबा में 24.9, सुंदरनगर में 24.2, हमीरपुर में 23.7, सोलन में 22.2,  शिमला में 20.0 और कल्पा में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विश्व धरोहर कालका-शिमला मार्ग पर भारी बरसात ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। हेरिटेज मार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ोग के समीप ट्रैक पर गिरे मलबे के कारण ट्रेन करीब दो घंटे तक रोकनी पड़ी। इससे मुसाफिरों को परेशानियां झेलनी पड़ीं।

विज्ञापन

बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

heavy rainfall broke 13 years record in shimla in monsoon season himachal

जिला कुल्लू में दो दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। घाटी के एक दर्जन से अधिक रूट प्रभावित हो गए हैं। रामपुर, किन्नौर, आनी और रोहडू में बारिश से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत पाई है।

जिला सिरमौर में बारिश की वजह से पांवटा साहिब में जल भराव हो गया है। नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह मलबा गिरा है। जिला सोलन में सुबह के समय हुई बारिश के चलते स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। राजधानी शिमला में भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed