फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rainfall alert in himachal pradesh for next five days

पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Thu, 27 Jul 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Jul 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall alert in himachal pradesh for next five days

हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के सभी जिलों में आगामी पांच दिन के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


उधर, मनाली के समीप निर्माणाधीन सामरिक महत्व की रोहतांग टनल के लिए जाने वाली सड़क के करीब बहने वाले दो नालों में बाढ़ आ गई। भारी बारिश के बाद नालों में बहकर आए मलबे से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे आई बाढ़ से सोलंग से धुंधी को जाने वाले सड़क करीब 12 घंट बंद रही। भारी बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

सैंज की पार्वती परियोजना के शलाह स्थित डैम के पास बसे गांव सोती को भी नाले का जलस्तर बढ़ने से विस्थापन का खतरा पैदा हो गया है। राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। शाम के समय बारिश बंद होने से लोगों को कुछ राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुली बहने से आवाजाही 15 दिन से बंद

heavy rainfall alert in himachal pradesh for next five days

मंडी जिले में दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश हुई। चंबा जिला में बारिश के चलते कुछ सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहे। जिला कांगड़ा में मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई।

छोटा भंगाल में भारी बारिश से कोठी कोढ़ सड़क पर पुली बहने से आवागमन लगातार 15 दिन से बंद है। जिला बिलासपुर में बुधवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

ऊना जिला में बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। उमस बढ़ने से लोगों के पसीने छूट रहे हैं।

बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.7, ऊना में 35.5, नाहन में 29.7, सोलन में 25.0, कांगड़ा में 31.2, सुंदरनगर में 30.8, भुंतर में 32.0, कल्पा में 22.0, धर्मशाला में 28.2, हमीरपुर में 31.5, बिलासपुर में 32.8 और मंडी में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed