फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rain in himachal damage to houses and crops

हिमाचल में आफत की बारिश, एक दर्जन घर ध्वस्त, पांच लोग मलबे में दबे

Tue, 08 Aug 2017 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 08 Aug 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in himachal damage to houses and crops

हिमाचल में पिछले एक सप्ताह से आफत की बारिश जारी है। सोमवार को भी राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, नाहन और बिलासपुर में करीब एक दर्जन घर भारी बारिश और चट्टानें गिरने से ध्वस्त हो गए हैं। कांगड़ा के जवाली में रविवार देर रात बारिश से एक मकान गिर गया।

विज्ञापन


इसमें सोए तीन लोग दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से सुरक्षित निकाला। मंडी के बल्ह क्षेत्र की सिधयाणी पंचायत के सदेहड़ा गांव में भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह एक स्लेटपोश मकान ढह गया। मलबे में दबने से दादी और पोती घायल हो गई हैं।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को जसूर रेलवे पुल से होकर पानी गुजर रहा था। खराब मौसम से कांगड़ा घाटी रेल सेवा भी प्रभावित रही। पहाड़ी में भूस्खलन से मनाली के प्रसिद्ध मनु मंदिर को खतरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। 11 अगस्त तक भारी बारिश, जबकि 13 अगस्त तक सूबे में मौसम खराब बना रहेगा। राजधानी शिमला में पिछले एक सप्ताह से सूरज के दर्शन नहीं हुए। 

Trending Videos

कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, नाहन और बिलासपुर में ज्यादा नुकसान

heavy rain in himachal damage to houses and crops

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल की फॉरेस्ट कॉलोनी में चट्टानें गिरने से चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सैंज घाटी में देवता मनु ऋषि के देवालय के साथ पहाड़ी में हुए भूस्खलन से मंदिर को खतरा हो गया है। ऊना में गगरेट-दौलतपुर मार्ग नाले में आई बाढ़ से छह घंटे बद रहा। सुंदरनगर के रड़ा और बलद्वाड़ा की खुडला पंचायत में मकान ढह गए।

धर्मपुर के कोठुआं में भारी बारिश से गौशाला गिर गई। जिले में कई संपर्क सड़कें बाधित हैं। सरकाघाट के लुणाधा में एक मकान का हिस्सा गिर गया। इससे साथ लगते तीन मकानों को भी खतरा हो गया है। जिला बिलासपुर के बरमाणा के दयोली में कच्चा मकान गिर गया।

सिरमौर जिले के नाहन में डाइट की सुरक्षा दीवार गिरने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एक अन्य वाहन को भी नुकसान पहुंचा। चंबा जिले के गैहरा-पटड़ीघाट सड़क पर जाजर के समीप ल्हासा गिरने के कारण नौ गांव सड़क से कट गए हैं।

कांगड़ा के  कलोहा के सरड बम्मी में एक मकान और दो गौशालाएं गिर गईं। होशियारपुर-कांगड़ा राष्टीय उच्च मार्ग 503 में ढलियारा में खड्ड में बाढ़ आने से ढाई घंटे तक बंद रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 

पांच जिलों में 50 से 75 फीसदी तक मक्की तबाह

heavy rain in himachal damage to houses and crops

कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले में बारिश से साथ अंधड़ से पिछले दो दिन में 50 से 75 फीसदी तक मक्की फसल तबाह हो गई। किसानों की फसल खेतों में बिछ गई है।

स्वारघाट की 24 पंचायतों में 75 फीसदी मक्की की फसल तबाह हो गई है। तलाई में भी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। चंबा जिले के साहो क्षेत्र की परौथा पंचायत में मूसलाधार बारिश से मक्की की 65 प्रतिशत फसल तबाह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed