फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   heavy rain himachal damage to crops road landslides

भारी बारिश से आठ मकान ढहे, सड़क-रेल मार्ग बंद, नदी-नाले उफान पर

Sat, 05 Aug 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 05 Aug 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
heavy rain himachal damage to crops road landslides

हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को शिमला, कांगड़ा और चंबा जिला में आठ मकान ढह गए। कांगड़ा जिले में चार मकान ध्वस्त हुए हैं। जोगिंद्रनगर से पपरोला तक रेल सेवा बंद हो गई है। प्रदेश में भूस्खलन से कई मार्गों पर यातायात बाधित है। सोलन शहर में भारी बारिश से निजी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।

विज्ञापन


ऊना जिले की स्वां नदी में शुक्रवार को तेज बहाव में दो प्रवासी युवक फंस गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। उधर, दौलतपुर में खड्डें उफान पर हैं। कई जगह जाम लगने से बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पाए। बारिश की वजह से छोटी गाडि़यां भी फंसी रहीं। चंबा के तीसा की बैरागढ़ पंचायत में बारिश के बाद जमीन धंसने से दो लोगों के घर ढह गए।
विज्ञापन


चुराह में दो मकानों को नुकसान हुआ है। मधुवाड़ के पास भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सराहन मार्ग पर भी भूस्खलन हुआ है। चंबा के कीड़ी क्षेत्र में 75 प्रतिशत फसलें तबाह हो गई हैं। बंदगोभी, फूलगोभी और टमाटर की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। शिमला जिले में भी दो मकान ढह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात-आठ अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी

heavy rain himachal damage to crops road landslides

सोलन जिला में शुक्रवार तड़के हुई भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। जगह-जगह भूस्खलन से संपर्क मार्ग बाधित रहे। इन मार्गों पर दर्जनों वाहन फंसे रहे। जिले के निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। सोलन शहर में पेयजल सप्लाई भी ठप है। अर्की-कुनिहार-बरोटीवाला मुख्य मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात जाम रहा। 

जोगिंद्रनगर से पपरोला तक लगभग 25 किमी के सफर में जोगिंद्रनगर के पास बैंदनी नाला उफान पर है। यह कभी भी रेल लाइन को नुकसान पहुंचा सकता है। बरसात में सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए रेल सेवा बंद कर दी है। पठानकोट से नगरोटा बगवां तक ही रेल सेवा को जारी रखा है। 

सिरमौर में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिला हमीरपुर में बारिश कहर बन कर बरसी। सुजानपुर से संधोल, सुजानपुर-कक्कड़, अवाहदेवी से तरक्वाड़ी और बगबाड़ा से पंजात सड़क मार्ग जगह-जगह लहासे गिर गए हैं। धनेटा में दो बिजली पोल टूट गए हैं। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। बिलासपुर में भी बारिश से नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात और आठ अगस्त को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.5, भुंतर में 31.2, सुंदरनगर में 30.5, नाहन में 24.3, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 31.9, हमीरपुर में 32.2, बिलासपुर में 31.2, मंडी में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed