हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी ओलावृष्टि की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ने वाला है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को मौसम साफ रहेगा। सोमवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि होने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
14 मार्च तक प्रदेश भर में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार रविवार रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 11 से 14 मार्च तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 15 मार्च को मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान
शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 15.2, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 23.0, धर्मशाला 15.6, ऊना 22.6, नाहन 21.2, सोलन 19.0, कांगड़ा 23.5, बिलासपुर 22.2, हमीरपुर 22.0, चंबा 19.6, कल्पा 10.0, डलहौजी 6.3 और केलांग में 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 6.6
कल्पा - 2.6
मनाली - 1.2
कुफरी - 1.0
डलहौजी 2.9
शिमला 4.2