प्रचंड गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ पर सैलानियों का सैलाब
मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल के ठंडे और मशहूर पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए हिमाचल के ठंडे और मशहूर पर्यटन क्षेत्रों में सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में बड़ी संख्या में देश-विदेश के सैलानी पहुंच रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में होटलों और आवास गृहों की 90 से 100 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है।
हजारों पर्यटक रोजाना हिमाचल का रुख कर रहे हैं। शिमला में सभी निजी और पर्यटन निगम के होटल एडवांस में बुक हैं। अधिकतर निजी होटलों में 30 जून तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वीकएंड में यहां 90 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी चल रही है।
डलहौजी में निगम के 90 प्रतिशत होटल पैक
धर्मशाला में भी होटलों की एडवांस बुकिंग हो रही रही है। सामान्य दिनों में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है जबकि वीकएंड में ये 90 प्रतिशत तक चल रही है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि गर्मी से
निजात पाने को पर्यटक धर्मशाला का रुख कर रहे हैं। हिल स्टेशन डलहौजी में तो निगम के होटल अभी 90 प्रतिशत पैक हैं तो खजियार में भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
वीआईपी मूवमेंट बढ़ी
पर्यटन निगम चंबा के वरिष्ठ प्रबंधक सुनील कौल ने बताया कि बीस मई के बाद खजियार और डलहौजी में निगम के सभी होटल और कॉटेज एडवांस बुकिंग के चलते भरे रहेंगे। मौजूदा वक्त में निगम के होटल में देसी और विदेशी दोनों ही तरह के पर्यटक ठहरे हुए हैं। वहीं, कुल्लू-मनाली की ठंडी वादियों की ओर भी देश-विदेश के सैलानी खूब रुख कर रहे हैं।
इन दिनों अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली में बड़े होटलों में 100 फीसदी और छोटे होटलों में 75 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक इन दिनों शिमला में हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी जून पहले सप्ताह शिमला आ रहे हैं। वे पिछले साल भी गर्मियों में शिमला आए थे। राहुल गांधी का भी हिमाचल के पालमपुर, हमीरपुर और शिमला आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।