{"_id":"5b76e41f42c79246695cc764","slug":"hearing-on-the-bail-application-of-dw-negi-on-27-august-in-gudiya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी की जमानत याचिका पर इस दिन तक टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी की जमानत याचिका पर इस दिन तक टली सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Aug 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित गुड़िया दुष्कर्म और हत्याकांड के एक कथित आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत मामले में जेल में बंद शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 अगस्त के लिए टल गई।
विज्ञापन
न्यायाधीश संदीप शर्मा के समक्ष इस याचिका पर सुनवाई हुई। इसी मामले में पूर्व आईजी जहूर जैदी की जमानत को लेकर मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण नेगी की जमानत पर फैसला टल गया।
विज्ञापन
नेगी ने 6 माह पहले जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। पूर्व एसपी फिलहाल शिमला के कंडा जेल में बंद हैं। गौरतलब है कि पुलिस लॉकअप में गुड़िया के साथ बदसलूकी और हत्या के कथित आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने आईजी जहूर जैदी समेत आठ पुलिस
विज्ञापन
कर्मचारियों को बीते वर्ष 29 अगस्त को गिरफ्तार किया था। सीबीआई की ओर से गिरफ्तार सभी आरोपी तब से ही न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस लॉकअप में हुई मौत मामले में जैदी के अलावा ठियोग के पूर्व डीएसपी
मनोज जोशी, एसआई राजेंद्र सिंह, एएसआई दीपचंद, एचएससी सूरत सिंह, मोहन लाल, रफीक अली, रंजीत सरेटा अभी तक सलाखों के पीछे हैं। सीबीआई ने इसी मामले में 16 नवंबर को शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी को गिरफ्तार किया था।