फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hearing in Himachal High Court, Regularisation of Illegal Structures

अवैध भवनों को नियमित करने के मामले की सुनवाई टली

Tue, 18 Apr 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 18 Apr 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Himachal High Court, Regularisation of Illegal Structures
हिमाचल हाईकोर्ट

हिमाचल हाईकोर्ट में अवैध भवनों को नियमित करने के लिए बनाए गए संशोधित कानून को चुनौती देने वाले मामले पर सुनवाई 19 अप्रैल के लिए टल गई है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस दौरान सरकार के जवाब का प्रति उत्तर देने का समय देते हुए सुनवाई बुधवार को निर्धारित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के पश्चात ये आदेश पारित किए। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने अवैध भवनों को नियमित करने के लिए नक्शे पास करने पर रोक लगा रखी है। 
विज्ञापन


कोर्ट ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिमन्यु राठौर की जनहित याचिका की सुनवाई के पश्चात सरकार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर याचिका का जवाबतलब किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जनवरी को सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर टीसीपी (संशोधन) अधिनियम 2016 राजपत्र में प्रकाशित किया। इस कानून को 15 जून, 2016 से लागू माना गया। इस कानून को 24 जनवरी, 2018 तक प्रभावी भी बनाया गया। इस अधिसूचना के तहत नियमितीकरण के लिए संबंधित लोगों को 60 दिनों का समय देते हुए आवेदन आमंत्रित किए गए।

यह समय अधिसूचना के राजपत्र में प्रकाशित होने से शुरू हुआ। इसमें ग्रीन तथा हेरिटेज क्षेत्रों में इस कानून को लागू नहीं किया गया। जो भवन इस संशोधित कानून के तहत भी नियमितीकरण को पात्र नहीं होंगे, उनके बिजली-पानी के कनेक्शन काटने और उन्हें गिराने का प्रावधान भी किया गया है। 


प्रार्थी अभिमन्यु राठौर की ओर से दायर याचिका में सरकार पर आरोप है कि इस तरह के कानूनों से अवैध निर्माणों को बढ़ावा दिया जाता है। इससे ईमानदार लोग खुद को असहज महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed