{"_id":"6159e1978ebc3e62910405a7","slug":"health-shimla-news-sml3860339114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में अब एक बजे तक होगी कोरोना सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में अब एक बजे तक होगी कोरोना सैंपलों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। आईजीएमसी में अब दोपहर एक बजे तक ही कोरोना सैंपलों की जांच होगी। इसके बाद शाम चार बजे तक अस्पताल में आए सभी सैंपलों की जांच अगले दिन होगी। आईजीएमसी प्रबंधन की ओर से ये निर्देश जारी किए गए हैं। इसके पीछे प्रबंधन का तर्क है कि इससे लैब में काम कर रहे कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
कोरोना काल की दूसरी लहर के समय देर रात तक कोरोना सैंपलों की टेस्टिंग लैब में की जाती थी। अतिरिक्त काम के चलते लैब में आ रही परेशानी की शिकायत कर्मचारियों की ओर से उच्चाधिकारियों से भी की गई थी। इसके बाद अब दोपहर एक बजे तक ही कोरोना सैंपल लैब में जांच के लिए भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अस्पताल की लैब में इन दिनों ढाई सौ से तीन सौ के करीब सैंपल जांच के लिए आ रहे है। इनमें शिमला, बिलासपुर, स्पीति और कुल्लू के सैंपल शामिल रहते हैं। ऐसे में अब जो एक बजे के बाद सैंपल आएंगे वे लैब में जांच के लिए अगले दिन ही भेजे जाएंगे। प्रबंधन के इस फैसले से माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की लैब में काम करने वाले कर्मचारी भी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।