फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health

कोरोना की पहली डोज का लक्ष्य पूरा, दूसरी पर फोकस

Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
health
कुल्लू। जिले में कोरोना की पहली वैक्सीन का लक्ष्य पूरा कर दिया गया है। अब दूसरी डोज लगवाने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने फोकस किया है। जिले में अब तक वैक्सीन की दूसरी डोज भी करीब एक लाख से अधिक लोगों को लगवा दी गई है। कुल्लू, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 3.30 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग दूूूसरी डोज के लिए लोगों की मांग के अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर बना रहा है। वैक्सीनेशन ही कोराना संक्रमण से बचाव का एक कारगर हथियार है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को उनके मोबाइल नंबर पर वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए मैसेज नहीं आ रहा है, तो भी वह अस्पताल जाकर बिना किसी बुकिंग के दूसरा टीका लगवा सकता है।
विज्ञापन

जिले में पहला टीका शत प्रतिशत आबादी को लग चुका है। जिन लोगों के पहली डोज को 84 दिन पूरे हो गए हैं, उन्हें दूसरा टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने कमर कस ली है। वीरवार को जिला के 15 विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर में 1200 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि अब तक एक लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिन अस्पतालों में वैक्सीन लगाई जा रही है, उनकी सूची हर दिन सोशल मीडिया में जारी की जा रही है।
विज्ञापन

84 दिन की अवधि पूरा होते ही लगवाएं वैक्सीन : आशुतोष
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत आबादी को लगाई गई है। जिन व्यक्तियों को पहली डोज लगाए 84 दिन पूरे हो गए हैं। वह तुरंत अस्पताल जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed