फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health

स्क्रब के आठ मामले पॉजिटिव

Fri, 06 Sep 2019 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
health
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्क्रब टायफस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अस्पताल प्रशासन ने स्क्रब के 28 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जिसमें से आठ मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। इनमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। शुक्रवार को एकसाथ आठ नए मामले आने से हड़कंप मचा रहा। हर रोज पांच से सात मरीजों को स्क्रब टायफस की पुष्टी हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाले मरीजों को बुखार और स्क्रब टायफस की आशंका होने को लेकर अब तक करीब एक हजार से अधिक मरीजों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से 63 से अधिक मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। छह मरीजों की मौत हो चुकी है। लगातार बीमारियाें की जद्द में महिलाओं के आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ। डॉक्टरों का कहना है कि अगर मरीजों की तेज बुखार होता या फिर अन्य समस्या पेश आती है तो वह तुरंत अस्पताल में आकर उपचार करवाएं। स्क्रब टायफस बरसात के मौसम में घास में पनपने वाले पिस्सू के काटने से होता है। इस रोग की जकड़ में आने के बाद मरीज को सिरदर्द होता है। बुखार के साथ जोड़ों में दर्द रहता है। मरीज को थकावट महसूस होती है और शरीर पर लाल दाने आ जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के लक्षण नजर आने पर बीमार व्यक्ति को तुरंत अस्पताल आकर उपचार करवाना चाहिए ताकि समय रहते उसका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

अधिकतर महिलाएं हो रहीं बीमार
आईजीएमसी के डिप्टी एमएस डाक्टर राहुल राय ने बताया कि बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं पशुओं के लिए चारा लाने अधिकांश समय खेतों में काम करती हैं। इसी दौरान घास में पाया जाने वाला यह यह पिस्सू काट लेता है तथा वह स्क्रब टायफस की चपेट में आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के पास न उगने दें खरपतवार
स्वास्थ्य महकमे ने लोगों को हिदायत दी है कि बरसात के सीजन में घरों के आसपास झाड़ियां और घास
न उगने दें। घास में स्क्रब टायफस का पिस्सू पनप सकता है। घास काटने वक्त पूरे बाजू वाले कपड़े पहनें। खेतों में काम करते वक्त पैरों को ढांपकर रखें। दो दिन से अधिक बुखार होने पर अस्पताल आएं। इसके अतिरिक्त अस्पताल में चिकित्सक मरीजों को बीमारी की चपेट में आने के बाद डॉक्सीसाइिक्लन और एजीथ्रोमाइसिन दवाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed