फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimlahealth news shimla

Shimla News: न्यू ओपीडी ब्लॉक में पर्ची काउंटर के लिए नहीं बदलनी होगी दो-दो लिफ्ट

Fri, 27 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news shimlahealth news shimla
बेसमेंट से सीधे ही दूसरी मंजिल के लिए कनेक्ट होगी लिफ्ट, मंत्री विक्रमादित्य ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक पहुंचे थे आईजीएमसी, इमरजेंसी और न्यू ओपीडी ब्लॉक का किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचार करवाने आए मरीजों को पर्ची काउंटर पर पहुंचने के लिए अब बार-बार लिफ्ट नहीं बदलनी पड़ेगी। न्यू ओपीडी के बेसमेंट की लिफ्ट को ही दूसरी मंजिल जाने वाली लिफ्ट से कनेक्ट करने के निर्देश जारी हुए हैं। यह निर्देश लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से जारी हुए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिसिटी विंग के अधिकारियों को इस बारे में जल्द व्यवस्था करने को कहा है।

आईजीएमसी के न्यू ओपीडी ब्लॉक में रोजाना 2000 हजार से अधिक मरीज आवाजाही करते हैं। मरीज सबसे पहले बेसमेंट में लिफ्ट से होते हुए ग्राउंड फ्लोर तक आते हैं। इसके बाद दूसरी लिफ्ट बदलकर पर्ची काउंटर पर पहुंचते हैं। इस वजह से मरीजों को करीब 15 से 20 मिनट तक लिफ्ट के आने का इंतजार करना पड़ता है। यही वजह है कि जब लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे ब्लॉक का दौरा किया तो मरीजों ने उन्हें समस्या से अवगत करवाया। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिसिटी विंग के अधिकारियों को व्यवस्था बनाने को लेकर निर्देश जारी किए, ताकि मरीजों को किसी तरह की दिक्कतें पेश न आएं। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन मधैक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed