फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla: kuldeep Rathore says MIS price for apples should be set at 20 per kg; growers distressed by rising cos

शिमला: 14 विधायकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, सेब का एमआईएस दाम 20 रुपये करने की मांग

Mon, 21 Sep 2026 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Sep 2026 06:06 PM IST
सार

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि करीब 14 कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर सेब का मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत समर्थन मूल्य 12 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Shimla: kuldeep Rathore says MIS price for apples should be set at 20 per kg; growers distressed by rising cos
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग विधायक कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि करीब 14 कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर सेब का मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत समर्थन मूल्य 12 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 20 रुपये प्रति किलो करने की मांग की है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधायकों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही है। राठौर के अनुसार बढ़ती उत्पादन लागत और मौसम की मार के बीच मौजूदा एमआईएस दर बागवानों के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकार वार्ता में राठौर ने कहा कि बागवानों को बढ़ती मजदूरी के साथ खाद, उर्वरक और पेस्टिसाइड की बढ़ी कीमतों का सामना करना पड़ रहा है। इस वर्ष भी सेब की फसल प्रभावित हुई है, जबकि उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सरकार को बागवानों को राहत देने के लिए एमआईएस मूल्य में बढ़ोतरी करनी चाहिए।

विज्ञापन

राठौर के अनुसार राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को इस संबंध में मसौदा तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजने को कहा गया है। सरकार ने दूध, हल्दी, गेहूं, किन्नू और आम समेत कई कृषि उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं, लेकिन सेब के एमआईएस मूल्य में अभी तक बढ़ोतरी नहीं हुई है। ॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed