फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health news shimlahealth news shimla

Shimla News: ट्रामा ब्लॉक से पुराने भवन के लिए मिलेगी एंबुलेंस सुविधा

Fri, 18 Oct 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
health news shimlahealth news shimla
आपात स्थिति में आए बच्चों को नहीं झेलनी होगी परेशानी
विज्ञापन

अभी बच्चों के वार्ड में ही चल रहा है आपातकालीन वार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। आईजीएमसी के ट्रामा ब्लॉक में आने वाले अठारह वर्ष से कम आयु के बच्चों को इलाज को लेकर परेशानियों का सामना नहीं करना होगा। ऐसे बच्चे जिन्हें बुखार या दस्त जैसी बीमारियां हैं, उन्हें बच्चों के आपातकालीन वार्ड में ही उपचार करवाने के लिए आना होगा, क्योंकि ऐसे बच्चे जिन्हें कि इस तरह की समस्या होती है, अभिभावक बच्चों को लेकर नए इमरजेंसी और ट्रामा ब्लॉक में पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें यहां से बच्चों के वार्ड में भेजा जा रहा है। इस वजह से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। यहीं वजह है कि इनकी सुविधा के लिए यहां पर डेडिकेटिड एंबुलेंस की सुविधा प्रदान करने की बात अस्पताल प्रबंधन ने की है। दावा है कि यह निजी एंबुलेंस नए इमरजेंसी और ट्रामा ब्लॉक में होगी और यहां पर आए ऐसे बच्चों की मदद पुराने ब्लॉक में पहुंचाने के लिए करेंगी।

आईजीएमसी के इमरजेंसी और ट्रामा ब्लॉक में गंभीर रोगियों का इलाज किया जाता है, लेकिन कई ऐसे बच्चे जोकि बुखार या अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं ऐसे में इन बच्चों के अभिभावक उन्हें यहां लेकर पहुंच जाते हैं क्योंकि कई लोग यहां से लिफ्ट या सीढि़यों से होकर जाते हैं, तो ऐसे में पहले बारह मंजिल फिर इसके बाद दो भवनों में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में परेशानी पेश न आए और बच्चों को उपचार जल्द मिले इसलिए यह फैसला लिया गया है। अस्पताल के चिकित्सा उप अधीक्षक डॉ. अमन मधैक ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed