{"_id":"695fb4087d3223918f0c06d9","slug":"health-news-igmc-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-659661-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदेश में बढ़ा गठिया रोगियों का आंकड़ा, आईजीएमसी में ही 15 हजार मरीज उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदेश में बढ़ा गठिया रोगियों का आंकड़ा, आईजीएमसी में ही 15 हजार मरीज उपचाराधीन
विज्ञापन
ओपीडी में उपचार के लिए हर माह पहुंच रहे 120 से अधिक रोगी
तीन साल से अधिक के आयु वर्ग को हो सकता है गठिया रोग
यह रोग सिर्फ जोड़ों में दर्द, सूजन या ऐंठन का नहीं बल्कि शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऑर्थेराइटिस गठिया रोग पहाड़ी प्रदेश हिमाचल के लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है। इसके रोगियों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अकेले आईजीएमसी के मेडिसन विभाग के रुमेटोलॉजी सेल से ही उपचार करवाने वाले मरीजों का आंकड़ा 15 हजार पार कर गया है। माह में करीब ग्यारह से बाहर दिन की ओपीडी में 110 से 120 गठिया रोगी उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं इस रोग के विशेषज्ञ डाॅ. विकास शर्मा ओपीडी में आने वाले अंतिम मरीज को देखने के बाद ही अपनी सीट से उठते हैं। रात बारह बजे के बाद भी ओपीडी में मरीजों को देखने का क्रम जारी रहता है। प्रदेश में सिर्फ दो जगह इस रोग के सुपर स्पेशलिटी स्तर के उपचार की सुविधा मिलने के कारण भी आईजीएमसी में गठिया रोगियों का ग्राफ बढ़ रहा है। आईजीएमसी के रुमेटोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने से आधी रात तक भी ओपीडी चलती रहती है। डाॅक्टर का कहना है कि हिमाचल के दूरदराज और उत्तराखंड, चंडीगढ़ पंचकुला तक से मरीज आते हैं। उनको उपचार देने का प्रयास रहता है। यह रोग तीन साल से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को हो सकता है। उन्होंने बताया कि गठिया रोग सिर्फ जोड़ों या हड्डियों का रोग नहीं है, यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है। यह किडनी, लंग्स, आंखों, फेफडों, पेट की मासपेशियों, मसल आदि किसी भी अंग में हो सकता है। इसलिए इसे हल्के में न लें। इसके आम लक्षण में जोड़ों में सूजन, दर्द, जकड़न, धूप में चेहरे में लाली, सर्दियों में हाथों में नीलापन आना, अंगुली में जकड़न या दर्द इसके लक्षण हैं। ऐसे लक्षण होने पर चिकित्सक को वश्य दिखाना चाहिए। गठिया रोग के मुख्य कारणों में हमारी फूड हेबिट में बदलाव के साथ यह अनुवांशिकी या इंफेक्शन और पैक फूड का अधिक इस्तेमाल और खाद्यानों में अधिक रसायनों का उपयोग भी कारण होता है। इस रोग का एक बार पता लग जाने पर इसकी दवाएं उम्र भर खानी ही पड़ती हैं। इतना जरूर है कि उनके पास जो रोगी स्ट्रेचर पर भी आए, उपचार शुरू होने के बाद वे रूटीन चेकअप के लिए स्वयं बिना किसी मदद के आते हैं। इस रोग से बचने के लिए पैकड फूड का कम उपयोग, पुराने पारंपरिक अनाज का सेवन, सीजन में पैदा होने वाले फलों और ऑर्गेनिक फूड सेवन करना चाहिए।
सप्ताह में दो दिन लगती है गठिया रोगियों की ओपीडी
आईजीएमसी के रुमेटोलॉजी सेल में सप्ताह के हर सोमवार और शनिवार को ओपीडी लगती है, वहीं माह के पहले, तीसरे और पांचवें शुक्रवार को भी ओपीडी लगती है। इसके अलावा विशेषज्ञ चिकित्सक सप्ताह के अन्य दिनों में मरीजों को पहले समय लेने के बाद देखने और उपचार की सुविधा भी दे रहे हैं।
देर रात तक मरीजों को देखते हैं डाॅ. विकास
रुमेटोलॉजिस्ट डाॅ. विकास शर्मा का मरीजों को देखने और उपचार करने की कोई समय सीमा नहीं है। उनके पास रात बारह बजे भी मरीज पहुंचकर उपचार करवाते हैं। अपने मरीजों के लिए उन्होंने अलग से मोबाइल नंबर दिया है, जिस पर कभी भी कोई मरीज मैसेज कर सलाह ले सकता है। दिखाने के लिए एडवांस में समय ले सकता है। डाॅ. विकास शर्मा और उनके सहयोगी कर्मचारी अमन हर मरीज का रिकाॅर्ड रखकर उन्हें दिखाने के लिए समय देते हैं। उन्होंने बताया कि वे साढ़े छह बजे से अगले दिन आठ बजे तक भी मरीज देखते हैं। कोशिश रहती है कि कोई भी मरीज बिना दिखाए या उपचार करवाए न जाए। उनका कहना है कि 90 फीसदी रोगियों की स्थिति में सुधार संभव है। वे रोगियों को सोशल मीडिया के माध्यम से योग और आहार आदि को लेकर जानकारी साझा करते हैं।
विज्ञापन
ये बोले ओपीडी में आए मरीज
चौपाल से आई महिला बसंती देवी ने बताया कि चार साल से उपचार करवा रही हूं, अब स्वयं चलकर उपचार करवाने के लिए आती हूं। बैजनाथ से आई 50 वर्षीय महिला अराधना शर्मा ने बताया कि उपचार के बाद अपना काम कर लेती हूं, पहले मुश्किल हो गया था। मंडी की महिला मरीज कुंता देवी को शुगर, थॉयराइड, किडनी के साथ गठिया भी है। यहां से पांच साल से उपचार चल रहा है, अब पहले से बेहतर हूं।