{"_id":"5a48e48d4f1c1b4c528bc9c5","slug":"health-minister-vipin-parmar-statement-in-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: विपिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: विपिन
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, आयुर्वेद और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश के लोगों बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता के सुधार के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य लोगों से जुड़ा हुआ विभाग है। प्रदेश के लोगों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से दिए गए मेडिकल कॉलेजों समेत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में खाली पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य संस्थानों के भवनों के विकास को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
सरकार ने प्रदेश में चिकित्सकों के 100 पद भरने के लिए मंजूरी दे दी है और चरणबद्ध तरीके से स्वास्थ्य संस्थानों में पैरा मेडिकल एवं अन्य स्टाफ के पदों को भी भरा जाएगा, ताकि प्रदेश के लोगों को घर द्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए आभार प्रकट किया।