{"_id":"fcb4c4d07b76ac4ede04efd7eb92a831","slug":"health-minister-kaul-singh-thakur-on-a-trip-to-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल सिंह गए अमेरिका, सीएम देखेंगे स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल सिंह गए अमेरिका, सीएम देखेंगे स्वास्थ्य
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jun 2014 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर 15 दिन के अमेरिका दौरे पर जा चुके हैं। स्वास्थ्य और राजस्व महकमा को 20 जून तक खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही देखेंगे। इसको लेकर सामान्य प्रशासन की ओर से एक आंतरिक आदेश भी जारी कर दिया गया है, जिसमें रूटीन की फाइलें भी मुख्यमंत्री ही देखेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, कौल सिंह ठाकुर को 15 दिन के विदेश दौरे पर जाने को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से आपत्ति की गई थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सरकारी खर्चे पर अमेरिका नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के खर्चे पर वह अमेरिका जा रहे हैं। तंबाकू विरोध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। हिमाचल सहित देश के अन्य कई राज्यों के भी स्वास्थ्य मंत्री उस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इन तर्कों को सुनने के बाद विदेश जाने पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जताई। साथ ही दोनों महकमे 20 जून तक वीरभद्र सिंह के पास ही रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने अमेरिका जाने से पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री से एक घंटे तक मुलाकात की थी और अमेरिका जाने के लिए लिखित में आवेदन किया था।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी चार दिन के दिल्ली प्रवास के बाद वापस शिमला लौट आए हैं। सोमवार से मुख्यमंत्री न केवल रूटीन के काम निपटाएंगे बल्कि विभागों की बैठकें भी करेंगे।