{"_id":"cd6038bac5777c58d713fc58b311a1a8","slug":"health-insurance-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को शहर में बनेंगे हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को शहर में बनेंगे हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 22 Oct 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में पात्र बीपीएल परिवारों को अब तक 3,32,000 नए स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के तहत आने वाले रेहड़ी और फेरी वाले, सफाई कर्मचारी और छुटे हुए बीपीएल परिवारों के स्वास्थ्य बीमा कार्ड 29 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक शिमला में सैहब सोसायटी कार्यालय, रैहन बसेरा भवन और ऑक्लैंड टनल के पास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्मार्ट कार्ड धारक के परिवार के पांच सदस्यों का आम बीमारी की अवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
गंभीर बीमारी पर इलाज के लिए 1 लाख 75 हजार तक मिलते हैं। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी द्वारा एक परिवार से पंजीकरण शुल्क के रूप में 30 रुपये लिए जाएंगे।
जानकारी के लिए कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल पर 09312415442,94590-90306 से या टोल फ्री नंबर 18001808003 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।