फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Health deteriorated after drinking energy drink, two brothers died on reaching hospital

Himachal: एनर्जी ड्रिंक पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने पर दो भाइयों की मौत

Tue, 29 Apr 2025 09:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 09:51 AM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर में किराये के मकान में रह रहे दो प्रवासी चचेरे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

विज्ञापन
Health deteriorated after drinking energy drink, two brothers died on reaching hospital
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी के शिवालिक नगर में किराये के मकान में रह रहे दो प्रवासी चचेरे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों ने ड्यूटी से आने के बाद एनर्जी ड्रिंक पी थी और नमकीन खाई थी। इसके बाद उनके शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया और पसीना आने लगा। परिजनों ने बेहोशी की हालत में दोनों को इलाज के लिए बद्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतकों में यूपी के बदायूं तहसील के नंद गांव के गिरीश कुमार (18) और उसका चचेरा भाई अरविंद (21) शामिल हैं। दोनों झाड़माजरी में एक निजी कंपनी में काम करते थे। गिरीश के बड़े भाई लालटा ने बताया कि दोनों ड्यूटी से आने के बाद चारपाई पर लेटे थे और जब वह कुछ बातचीत नहीं कर रहे थे तो उनके पास गया। दोनों के शरीर काफी गर्म थे। परिजन उन्हें ठंडे पानी की पट्टी लगाने लगे, लेकिन कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए। इस पर उन्हें तुरंत बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि चारपाई के पास ही एनर्जी ड्रिंक की बोतल और नमकीन रखा हुआ था। उन्होंने अंदाजा लगाया है कि ड्रिंक पीने और नमकीन खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी।
उधर, बद्दी अस्पताल के एसएमओ डॉ. एमएस चौहान ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक से किसी की मौत नहीं हो सकती है। दोनों ने कुछ और खाया होगा, जिससे उनका शरीर नीला पड़ गया था। दाेनों ने क्या खाया इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed