{"_id":"2c3bff9928a4fe1cecba72bb5493c26f","slug":"health-department-taken-sample-of-patanjali-products-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने पतंजलि स्टोर में की छापामारी, नौ सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने पतंजलि स्टोर में की छापामारी, नौ सैंपल भरे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने कुल्लू में पतंजलि के थोक कारोबारियों के यहां छापामारी की। विभाग की इस छापामारी से पतंजलि उत्पादों का कारोबार करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने दो स्टोरों में छापामारी कर नौ उत्पादों के सैंपल भर कर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राज्य सरकार के आदेश पर कार्रवाई करते हुए छापामारी की। इस दौरान विभाग की टीम ने रामशिला स्थित स्टोर और शाढ़ाबाई स्थित स्टोर में छापामारी की। यहां से विभाग की टीम ने घी, तेल और दालों सहित नौ उत्पादों के सैंपल भर कर जांच के लिए भेजे हैं। विभाग की टीम को संदेह है कि इन दालों को चमकाने के लिए केमिकल का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
जबकि, घी और तेल में भी मिलावट है। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने उक्त कार्रवाई अमल में लाई है। इसके बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुल्लू भाविता टंडन ने बताया कि विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर दोनों स्टोरों से विभिन्न खाद्य वस्तुओं के कुल नौ सैंपल लिफ्ट किए हैं।
विज्ञापन
विभाग को संदेह है कि दालों को चमकाने के लिए केमिकल का प्रयोग किया गया है। जबकि, घी में में मिलावट हो सकती है। उन्होंने कहा कि सभी सैंपल भर कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।