{"_id":"610192108ebc3ebf3a5e6d4d","slug":"health-department-investigate-tb-patient-shimla-news-sml3784784198","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोगियों का पता लगाने के लिए हर घर में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोगियों का पता लगाने के लिए हर घर में होगी जांच
विज्ञापन
अगस्त में शुरू होगा क्षय रोग मुक्त हिमाचल अभियान, डीसी ने जारी किए दिशानिर्देश
जिले में टीमें गांव-गांव जाकर करेंगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। क्षय रोग मुक्त हिमाचल अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग बड़े स्तर पर जांच कार्य शुरू करेगा। यह जानकारी डीसी आदित्य नेगी ने अभियान की तैयारियों के संबंध में बुलाई बैठक की अध्यक्षता करने हुए दी। बताया कि क्षय रोग के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए क्षयमुक्त हिमाचल अभियान एक अगस्त से 31 अगस्त 2021 तक चलेगा। जिले में घर-घर जाकर लोगों की क्षय रोग परीक्षण और जांच की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति के थूक की जांच होगी। क्षय रोग मुक्त हिमाचल अभियान की सफलता के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर सक्रियता से कार्य करें ताकि जिला में क्षय रोग के मामलों को पूर्ण रूप से खत्म किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिले में कार्यदलों की नियुक्ति कर इसे व्यापक स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक स्तर पर टीम का गठन कर कार्य करने के निर्देश दिए। इसमें आशा एवं आंगनबाड़ी वर्कर, आयुर्वेद फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा, स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि राम, जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन जैरथ, डीपीओ वंदना चौहान, सीडीपीओ ममता पॉल और जिला कार्यक्रम समन्वयक तनुजा मौजूद रहीं।
कोरोना से ठीक हुए लोग जरूर करवाएं टेस्ट
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉॅ. राकेश भारद्वाज ने कहा कि कोविड से ग्रसित रोगी ठीक होने के बाद अगर खांसी और बुखार से परेशान हैं तो वह टीबी की जांच अवश्य करवाएं। कोविड से ठीक हुए कई लोगों में टीबी मिला है। कोविड से ठीक हो चुके लोगों में 10 में से एक व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण मिल रहे हैं।